सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Raid on Medical Store in Ravali Mahdood; Banned Medicines Recovered

Haridwar News: रावली महदूद में मेडिकल स्टोर पर छापा, प्रतिबंधित दवाएं बरामद

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 09:08 PM IST
विज्ञापन
Raid on Medical Store in Ravali Mahdood; Banned Medicines Recovered
विज्ञापन
हरिद्वार। रावली महदूद स्थित एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर औषधि निरीक्षक और पुलिस टीम ने नशीली दवाएं बरामद की है। इन दवाओं के अवैध बिक्री की गोपनीय सूचना पर यह संयुक्त कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है कि परिसर से प्रतिबंधित और नियंत्रित दवाएं बरामद की गईं हैं। टीम का कहना है कि मौके पर मौजूद व्यक्ति से दवाओं की खरीद-बिक्री से संबंधित अभिलेख और चिकित्सीय परचे मांगे गए। हालांकि, वह कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। छापेमारी के समय फर्म का मालिक और नियुक्त फार्मासिस्ट भी अनुपस्थित पाए गए। इसमें प्रारंभिक जांच के दौरान बरामद दवाओं की मात्रा इंटरमीडिएट श्रेणी में पाई गई है। यह नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत आती है। इस मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले की विस्तृत जांच अभी जारी है। औषधि निरीक्षक और पुलिस टीम ने गोपनीय सूचना पर यह कार्रवाई की गई।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed