फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Repaid the loan on time, earned respect

Haridwar News: ऋण चुकाया समय पर, मिला सम्मान

Wed, 04 Nov 2026 05:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 05:35 PM IST
विज्ञापन
Repaid the loan on time, earned respect
फोटो
विज्ञापन

- स्वनिधि महोत्सव में 7551 लाभार्थियों को 12.69 करोड़ रुपये मिले
- मेयर ने लोगों से योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की
माई सिटी रिपोर्टर
हरिद्वार। नगर निगम परिसर में बुधवार को स्वनिधि महोत्सव का आयोजन किया गया। योजना के लाभार्थियों ने अपनी सफलता की कहानियां साझा कीं। नगर प्रशासन ने समय पर ऋण चुकाने वाले लाभार्थियों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।
योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बैंक अधिकारियों को सम्मानित किया गया। बैंकर्स को भी उनके योगदान के लिए सम्मान मिला। मेयर किरण जैसल ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना छोटे कारोबारियों को आर्थिक रूप से सशक्त बना रही है। उन्होंने लाभार्थियों से समय पर ऋण चुकाकर योजना का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की।
विज्ञापन

नगर आयुक्त नंदन कुमार ने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना के तहत अब तक 7551 लाभार्थियों को 12.69 करोड़ रुपये की कार्यशील पूंजी उपलब्ध कराई गई है। इस अवसर पर सहायक नगर आयुक्त श्याम सुंदर प्रसाद, सिटी मिशन मैनेजर अंकित रमोला, वरिष्ठ सहायक शिव सिंह चौहान, सामुदायिक संगठनकर्ता शाहीन और डीईओ रजनी बिष्ट, संजय चोपड़ा के अलावा फेरी समिति के सदस्य भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed