फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Shortage of buses will pose a problem along the way

Haridwar News: दिवाली पर घर जाने की राह में परेशानी बनेगा बसों का टोटा

Wed, 04 Nov 2026 07:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 07:12 PM IST
विज्ञापन
Shortage of buses will pose a problem along the way
- हरिद्वार डिपो में रह गई केवल 110 बसें, लगातार घट रही संख्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। दिवाली से पहले घर लौटने वाले यात्रियों की राह में रोडवेज बसों का टोटा परेशानी बन सकता है। हरिद्वार डिपो में करीब 110 बसें हैं, लेकिन लगातार बसों की संख्या घट रही है। वहीं, त्योहार के दौरान यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी होने की संभावना है। ऐसे में बसों में भीड़ बढ़ने के साथ ही यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
दरअसल, हरिद्वार में दूसरे जिलों के बड़ी संख्या में लोग रहते हैं। सिडकुल की औद्योगिक इकाइयों में काम करने वाले कर्मचारियों के अलावा अन्य व्यवसायों से जुड़े लोग भी यहां निवास करते हैं। दिवाली पर बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए घर लौटते हैं। इससे बसों में यात्रियों का दबाव बढ़ जाता है। हरिद्वार डिपो में लगातार घटते हुए बसें अब केवल 110 रह गई हैं। इनमें उत्तराखंड परिवहन निगम व अनुबंधित बसें शामिल हैं।
विज्ञापन

बसों की मौजूदा संख्या को देखते हुए त्योहार पर यात्रियों को पर्याप्त बसें मिलना चुनौती बन सकता है। अतिरिक्त फेरे बढ़ाने के बावजूद बसों की कमी से पूरी राहत मिलने की उम्मीद कम है। हरिद्वार डिपो के सहायक महाप्रबंधक विशाल चंद्रा का कहना है कि यात्रियों की संख्या को देखते हुए फेरे बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed