{"_id":"6adc996c4b782f03bb0744a3","slug":"road-construction-and-repair-work-is-underway-haridwar-news-c-35-1-hrd1014-155820-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: चंडी देवी पुराने पैदल मार्ग का निर्माण कार्य जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: चंडी देवी पुराने पैदल मार्ग का निर्माण कार्य जारी
विज्ञापन
फोटो
- मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
श्यामपुर। वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले भव्य कुंभ मेले को ध्यान में रखते हुए शासन-प्रशासन ने धार्मिक स्थलों के मार्गों के नवनिर्माण और मरम्मत का काम तेज कर दिया है। इसी कड़ी में सिद्धपीठ मां चंडी देवी मंदिर जाने वाले दूसरे पुराने पैदल मार्ग के मरम्मत व जीर्णोद्धार का काम शुरू कर दिया गया है। इससे मंदिर दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी।
कुंभ मेले में आने वाली भारी भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए शासन-प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। मनसा देवी, चंडी देवी सहित क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों के संपर्क मार्गों का कायाकल्प किया जा रहा है। लंबे समय से चंडी देवी के इस पुराने पैदल मार्ग को दुरुस्त करने की मांग उठ रही थी।
मार्ग के तैयार होने से मुख्य रास्ते पर श्रद्धालुओं का दबाव काफी कम होगा। भक्तों को सुरक्षित और सुगम आवागमन का एक बेहतर विकल्प मिलेगा। चढ़ाई के दौरान बुजुर्गों, महिलाओं और थके हुए यात्रियों के विश्राम के लिए रास्ते में टूटी पड़ी पुरानी बेंचों की मरम्मत की जा रही है। इसके साथ ही कई स्थानों पर नई बेंच भी लगाई जाएंगी। पैदल यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को पानी की परेशानी न झेलनी पड़े, इसके लिए पूरे मार्ग पर स्वच्छ पेयजल की पुख्ता व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता ललित मोहन ने बताया कि चंडी देवी पैदल पुराने दूसरे मार्ग का मरम्मत और नवनिर्माण का कार्य चल रहा है ताकि आने वाले कुंभ मेले में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। 30 नवंबर से पहले मार्ग को दुरुस्त कर देंगे।