{"_id":"6a3bcd3dcdf6982381081063","slug":"scooter-crashes-into-parked-tractor-trolley-killing-grandparents-and-5-year-old-grandson-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-150574-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी स्कूटी, नाना-नानी और 5 वर्षीय नाती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी स्कूटी, नाना-नानी और 5 वर्षीय नाती की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Wed, 24 Jun 2026 05:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- श्यामपुर थाना क्षेत्र में कांगड़ी फ्लाईओवर के पास देर रात हुआ हादसा
- हादसे के बाद गांव और परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने शुरू की जांच
खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी स्कूटी, नाना-नानी और 5 वर्षीय नाती की मौत
श्यामपुर। हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर मंगलवार की देर रात स्कूटी, सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राॅली में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी सवार पति-पत्नी और उनके पांच वर्षीय नातिन की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार और गांव में कोहराम मच गया। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, घटना मंगलवार देर रात की है। जब वीर सिंह (53), मंजू (50) पत्नी वीर सिंह और शिव सिंह (5) पुत्र अनुज सिंह निवासी ग्राम गाजीवाली, थाना श्यामपुर हरिद्वार से स्कूटी पर घर लौट रहे थे। कांगड़ी फ्लाईओवर के पास पहुंचते ही उनकी स्कूटी सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत तीनों को अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस की जांच में सामने आया कि पति-पत्नी हर की पैड़ी के आसपास फुटपाथ पर दुकान लगाते थे। उनका नाती भी साथ में रह रहा था। मंगलवार को अपने नाना-नानी के साथ वह भी दुकान पर गया था। वहीं, प्रारंभिक जांच में अंधेरा और ट्रैक्टर-ट्रॉली का सड़क किनारे खड़ा होना हादसे का कारण माना जा रहा है। एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह का कहना है कि हादसे के मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।