सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Second installment not received for house construction

Haridwar News: आवास निर्माण के लिए नहीं मिली दूसरी किस्त

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 09:14 PM IST
विज्ञापन
Second installment not received for house construction
विज्ञापन
लालढांग। रसूलपुर मीठीबेरी में प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत आवासों की दूसरी किस्त न आने से लाभार्थियों के आवास अधर में लटके हुए हैं। लाभार्थी दूसरी किस्त आने का इंतजार कर रहे हैं।
Trending Videos

रसूलपुर मीठीबेरी ग्राम पंचायत के अंतर्गत रसूलपुर, मीठीबेरी, ढंढियानवाला में लगभग एक वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को आवास की पहली किस्त नब्बे हजार मिल गई थी। जिसमें लाभार्थियों ने निर्माण कार्य कर दिया, लेकिन, दूसरी किस्त के न आने लगभग दो दर्जन से अधिक लाभार्थियों के आवास अधर में लटके हुए हैं। किस्त न आने की वजह से कई लाभार्थी तो पन्नी डाल कर गुजर बसर कर रहे हैं। कई बार दूसरी किस्त के लिए अधिकारियों से कहा गया, लेकिन, संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान कमलेश द्विवेदी ने बताया कि आवास योजना के लाभार्थियों की दूसरी किस्त न मिलने से उनके आवास अधर लटके हुए हैं। ब्लाॅक में भी लाभार्थियों की दूसरी किस्त के लिए कहा गया है। ग्राम विकास अधिकारी शैलेश कुमार ने बताया ने जिन लोगों के आवासों की दूसरी किस्त रुकी है वो या डीबीटी न होने के कारण या फिर बैंक नाम बदल जाने के कारण दूसरी किस्त नहीं मिल पाई है। जल्दी ही सभी को दूसरी किस्त मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed