{"_id":"6995aec52b09d3620202f3d8","slug":"security-beefed-up-at-court-premises-after-bomb-threat-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-145112-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: बम से उड़ाने की धमकी के बाद न्यायालय परिसर में सुरक्षा बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: बम से उड़ाने की धमकी के बाद न्यायालय परिसर में सुरक्षा बढ़ाई
विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने चलाया चेकिंग अभियान, खंगाला
- कोर्ट परिसर में तैनात फोर्स को किया अलर्ट, रखी जा रही निगरानी
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। जिला न्यायालय की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर संदेश भेजकर बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। बुधवार की सुबह सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाते हुए बम निरोधक दस्ता और पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। पूरे परिसर को खंगालते हुए जांच की। हर आने-जाने वाले व्यक्ति पर भी पुलिस नजर रख रही है।
मंगलवार को हरिद्वार न्यायालय की मेल पर धमकी भरा संदेश आने का खुलासा हुआ था। मेल में धमकी दी गई थी कि कोर्ट चैंबर को बम से उड़ा दिया जाएगा। मेल में ईडब्ल्यूएस आरक्षण लागू किए जाने का उल्लेख करते हुए उसे रोकने जैसी बातें भी लिखी गईं थी। संदेश सामने आते ही हड़कंप मच गया था। मामले में जिला न्यायालय के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी की ओर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत भेजी गई थी। बुधवार की सुबह एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह के नेतृत्व में बम निरोधक दस्ता (बीडीएस) और सिडकुल पुलिस ने जिला एवं सत्र न्यायालय रोशनाबाद परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया।
न्यायाधीश कक्ष, बार रूम, रिकॉर्ड रूम और आमजन के प्रवेश द्वारों पर विशेष जांच की गई। इस दौरान थानाध्यक्ष नितेश शर्मा, एसएसआई देवेंद्र तोमर आदि मौजूद रहे। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि मेल मिलने के बाद न्यायालय परिसर में तैनात पीएसी व पुलिस चौकी को अलर्ट किया गया है। पूरे परिसर में चेकिंग की गई है और पूरी निगरानी रखी जा रही है। साथ ही सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। मेल कहां से आए इसकी जांच साइबर क्राइम सेल की टीम कर रही है।
Trending Videos