{"_id":"6995afa2ddbc073ac80d81e7","slug":"vigilance-team-that-went-to-raid-bahadurpur-jat-was-jostled-and-there-was-commotion-haridwar-news-c-35-1-hrd1009-145102-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: बहादरपुर जट में छापा मारने गई विजिलेंस टीम से धक्का-मुक्की, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: बहादरपुर जट में छापा मारने गई विजिलेंस टीम से धक्का-मुक्की, हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन
- पथरी थाना क्षेत्र का मामला, वीडियो वायरल, एक नामजद व अन्य के खिलाफ दी तहरीर
- सैकड़ों घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई, सभी के खिलाफ दर्ज होगी रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
पथरी। थाना क्षेत्र के बहादरपुर जट गांव में बिजली चोरी की शिकायत पर छापा मारने पहुंची ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम के साथ धक्का-मुक्की की गई। आरोप है कि कुछ ग्रामीणों ने अभद्रता करते हुए हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को संभाला। धक्का-मुक्की और नोकझोंक का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ऊर्जा निगम की तरफ से एक नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इसके अलावा सैकड़ों घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई, जिनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी की गई है।
बुधवार की सुबह करीब सात बजे ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम बहादरपुर जट गांव में बिजली चोरी की जांच के लिए पहुंची थी। टीम ने गांव में बिजली के खंभों पर अवैध तारों को हटाना और जब्त करना शुरू कर दिया। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने कार्रवाई का विरोध कर दिया और उन्होंने टीम का घेराव कर दिया। आरोप है कि इसी बीच एक ग्रामीण ने टीम पर हमला कर दिया, जिससे मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। इस बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। धक्का-मुक्की और नोकझोंक होने लगी और हंगामा खड़ा हो गया।
पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। टीम के साथ अभद्रता करने वाले ग्रामीण की पहचान की गई। तभी टीम के साथ मौजूद पुलिसकर्मियों ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद अन्य कई लोगों ने आरोपी को छुड़ाने का प्रयास किया। कई ग्रामीण उसे बचाने के लिए टीम के साथ भीड़ पड़े। हालांकि टीम के साथ पहले से मौजूद पुलिस और पीएसी के जवानों ने स्थिति को नियंत्रण में किया। इसी बीच कुछ ग्रामीणों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कई लोग टीम के साथ अभद्रता करते और भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल गांव में शांति का माहौल है और पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विजिलेंस टीम के साथ धक्का-मुक्की, हमला, सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में ऊर्जा निगम की तरफ से तहरीर दी गई है। प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। एक नामजद व अन्य अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है। गांव में शांति व्यवस्था कायम है। - मनोज नौटियाल, थाना प्रभारी, पथरी थाना
Trending Videos