{"_id":"6addfb86e6e69c437104e683","slug":"special-cleanliness-drive-launched-organizations-join-in-haridwar-news-c-35-1-sdrn1006-155882-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: हरिद्वार कुंभ...गंगा बंदी के बाद चला विशेष स्वच्छता अभियान, संस्थाएं जुटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: हरिद्वार कुंभ...गंगा बंदी के बाद चला विशेष स्वच्छता अभियान, संस्थाएं जुटीं
विज्ञापन
फोटो
जिला प्रशासन संग सामाजिक संस्थाओं ने उठाया हरिद्वार की स्वच्छता का बीड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। धर्मनगरी में गंगा बंदी के बाद विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं, आश्रमों, सामाजिक संगठनों और निजी संस्थानों की ओर से गंगा घाटों, सार्वजनिक स्थलों, ग्रामीण एवं औद्योगिक क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर साफ-सफाई की गई। इस दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए गंगा की निर्मलता और पवित्रता बनाए रखने का संदेश दिया गया।
इसी क्रम में देवभूमि विकास फाउंडेशन की ओर से अलकनंदा घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने घाट की रेलिंग में फंसे कपड़ों और अन्य गंदगी को निकालकर सफाई की। फाउंडेशन की अध्यक्ष रेखा वाल्मीकि ने कहा कि गंगा जीवनदायिनी है और इसकी स्वच्छता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर शीतल चंचल, कमलेश, विकास, राधेश्याम ठाकुर, तुलसा चंचल, विराज और रेयांश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने कहा कि हरिद्वार की स्वच्छता बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन के प्रयासों के साथ सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रेम नगर आश्रम के अनुयायियों एवं साधु-संतों की ओर से चलाया गया स्वच्छता अभियान जनसहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण है। ऐसे सामूहिक प्रयासों से न केवल स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ती है, बल्कि लोगों में अपने शहर, पर्यावरण और गंगा के प्रति जिम्मेदारी की भावना भी विकसित होती है। उन्होंने सभी संस्थाओं और आमजन से स्वच्छ हरिद्वार के संकल्प को साकार करने में सक्रिय सहयोग देने की अपील की। गंगा स्वच्छता अभियान में बड़ी संख्या में समाज सेवी संस्थाओं ने भाग लिया। टपकेश्वर महादेव देहरादून से स्वामी विपिन जोशी, योगाचार्य स्वामी जीजानंद और चंडी देवी मंदिर के महंत श्री रवि गिरी के नेतृत्व में हरकी पैड़ी क्षेत्र में साफ-सफाई अभियान चलाया गया।