सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Sugarcane is coming less at the sugarcane weighing centers of Luxor Mill

Haridwar News: लक्सर मिल के गन्ना तौल केंद्रों पर कम आ रहा गन्ना

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 07:47 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane is coming less at the sugarcane weighing centers of Luxor Mill
विज्ञापन
फोटो समाचार
Trending Videos


पथरी। लक्सर शुगर मिल के क्षेत्र में अधिकांश स्थानों पर गन्ना तौल केंद्रों पर गन्ना कम आ रहा है। दिनभर में एक गन्ना तौल केन्द्र पर तीन चार पर्ची का ही गन्ना आ रहा है। दो तीन दिन में एक गन्ना तौल केन्द्र से एक ट्रोला गन्ना ही लक्सर शुगर मिल में जा रहा है। इसका कारण खेतों में गन्ना कम होना और गन्ना कोल्हुओं पर गन्ने का मूल्य सरकारी घोषित मूल्य से अधिक होना माना जा रहा है। धनपुरा में लक्सर शुगर मिल के गन्ना तौल केंद्र पर तैनात क्लर्क मनोज कुमार शर्मा का कहना है कि पूरे दिन में तौल केंद्र पर तीन चार पर्ची का गन्ना आ रहा है और सुबह से लेकर शाम तक केंद्र पर गन्ना आने का इंतजार करना पड़ता है। फेरूपुर रामखेड़ा, बहादुरपुर जट, रानीमाजरा, शाहपुर शीतलाखेड़ा, बादशाहपुर, नसीरपुर कलां, शेरपुर समेत कई गन्ना तौल केंद्रों का यही हाल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed