सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Suraj Seva Dal raised slogans against the police

Haridwar News: सुराज सेवा दल का पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 04:46 PM IST
विज्ञापन
Suraj Seva Dal raised slogans against the police
विज्ञापन
सिडकुल। रोशनाबाद स्थित एसएसपी कार्यालय पर सुराज सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। संगठन ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए सत्ता के दबाव में काम करने का आरोप लगाया है।
Trending Videos

प्रदर्शन के बाद संगठन के पदाधिकारियों ने एसपी देहात शेखर सुयाल को एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के नाम एक ज्ञापन सौंपा। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने पुलिस महानिदेशक के आदेशों का हवाला देते हुए कहा कि बुग्गावाला थाने को छोड़कर जिले के सभी थानों में एसएचओ की नियुक्ति अनिवार्य की गई है। इसके बावजूद, जिले के कई महत्वपूर्ण थानों में अभी भी एसओ कार्यभार संभाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पथरी थाना क्षेत्र की फेरपुर चौकी में एक पीड़ित ने अपने साथ हुई मारपीट के मामले में पुख्ता साक्ष्यों के साथ मुकदमा दर्ज कराया था, लेकिन पुलिस ने निष्पक्ष कार्रवाई करने के बजाय सत्ता और राजनीतिक दबाव में आकर आरोपी पक्ष की तरफ से भी क्रॉस एफआईआर दर्ज कर दी। इस मौके पर अजय मौर्य, देवेंद्र सिंह बिष्ट, नौशाद अली, कावेरी जोशी, नितिन कटारिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed