फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The hearing on Urmila's bail will take place today.

Haridwar News: उर्मिला सनावर की जमानत पर अदालत में आज होगी सुनवाई

Wed, 28 Oct 2026 07:25 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
The hearing on Urmila's bail will take place today.
- अदालत ने विवेचना अधिकारी से मांगे थे दस्तावेज, जेल में बंद हैं अभिनेत्री
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हरिद्वार। अभिनेत्री उर्मिला सनावर को जेल में ही रहना होगा या उन्हें जमानत मिल सकेगी, इस पर बृहस्पतिवार को फैसला आगे बढ़ सकता है। रानीपुर कोतवाली में दर्ज प्राथमिकी में उनकी जमानत अर्जी पर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में सुनवाई की जाएगी।
पिछली सुनवाई के दौरान अदालत ने विवेचना अधिकारी को संबंधित दस्तावेज और जांच आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। ऐसे में बृहस्पतिवार को पुलिस की ओर से पेश किए जाने वाले अभिलेखों पर निगाहें रहेंगी।
विज्ञापन


रविवार को उर्मिला सनावर को रानीपुर पुलिस ने पांच करोड़ की रंगदारी सहित प्रभावी धाराओं में दर्ज कराए गए मामले में सहारनपुर से उनके घर से गिरफ्तार किया था। हरिद्वार लाकर उन्हें अदालत में पेश किया गया था, जहां से रविवार की देर रात 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। तीन दिन से वह रोशनाबाद स्थित जिला कारागार में बंद है। उर्मिला के अधिवक्ता ने मंगलवार को कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत ने मामले के विवेचना अधिकारी से संबंधित दस्तावेज और जांच आख्या मांगी थी। पुलिस की ओर से आख्या अदालत में दाखिल करने के बाद बृहस्पतिवार को मामले में जमानत अर्जी पर सुनवाई की जाएगी। अब सभी की नजर आज होने वाली सुनवाई पर टिकी हुई हैं।


---

जेल में मुलाकात के लिए पहुंचे नेताओं को वापस लौटाया

हरिद्वार। जिला कारागार रोशनाबाद में बंद उर्मिला सनावर से बुधवार को मुलाकात करने के लिए एक पार्टी से जुड़े नेता पहुंचे। जेल प्रशासन मुलाकात की सीमा अवधि पूरी होने के कारण सभी को वापस लौटा दिया। सोमवार को उत्तराखंड क्रांति दल से जुड़े कुछ नेता उर्मिला से मिलने जेल पहुंचे थे। इसके बाद मंगलवार को उनके भाई-बहन और बेटी ने भी मुलाकात की थी। वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य के मुताबिक, जेल में बंद कैदी से एक हफ्ते में दो बार ही मुलाकात करने का नियम है। उर्मिला से सप्ताह की निर्धारित मुलाकातें पूरी हो चुकी थीं, इसलिए बुधवार को मिलने पहुंचे लोगों को अनुमति नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed