{"_id":"69f7455fd1278d4443079646","slug":"the-main-conspirator-who-got-the-murder-done-for-property-was-arrested-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-148335-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: संपत्ति के लिए सुपारी देकर हत्या कराने वाला मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: संपत्ति के लिए सुपारी देकर हत्या कराने वाला मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। एक स्कूल के वाहन चालक रवि चौहान की हत्या के मामले में ज्वालापुर पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता आरोपी पंकज शर्मा निवासी निकट सीतापुर ज्वालापुर को गिरफ्तार कर लिया। संपत्ति के चलते डेढ़ लाख रुपये की सुपारी देकर पंकज ने दो आरोपियों से अपने ससुर के भाई रवि चौहान की हत्या को अंजाम दिलाया था। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया जबकि दो आरोपी पहले ही जेल जा चुके हैं। एक आरोपी अभी फरार है।
सीओ ज्वालापुर संजय चौहान ने बताया कि सीतापुर ज्वालापुर निवासी दिव्या चौहान ने 17 अप्रैल को अपने पति रवि चौहान (44) की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जांच के दौरान 19 अप्रैल को रवि चौहान का शव पथरी पावर हाउस नहर से बरामद हुआ था। मामले को हत्या में तब्दील कर जांच शुरू की गई थी। सामने आया था कि रवि चौहान का पंकज शर्मा के साथ जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में पंकज शर्मा ने अपने भांजे गौतम के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। पंकज शर्मा और गौतम ने ज्वालापुर कस्साबान निवासी आरोपी दानिश अली और नदीम को 1.50 लाख रुपये की सुपारी देकर रवि चौहान की हत्या कराई थी।
मामा-भांजे ने भाड़े के शूटरों को पहले 40 हजार रुपये और वारदात के बाद 1.10 लाख रुपये नकद दिए थे। दानिश व नदीम ने रवि को शराब पिलाने के बाद उसकी हत्या कर शव नहर में फेंक दिया था। पुलिस 23 अप्रैल को दानिश व नदीम को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। दोनों ने पूछताछ में सुपारी लेकर हत्या करने की बात कबूल की थी। सीओ ने बताया कि इसी कड़ी में पुलिस ने फरार चल रहे मुख्य आरोपी पंकज शर्मा को शनिवार को मुखबिर की सूचना पर सिडकुल के कोर्ट चौक से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की साजिश रचने और सुपारी देने की बात स्वीकार की है। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। आरोपी गौतम की तलाश की जा रही है।
Trending Videos