सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Two groups clash over slums, six people arrested

Haridwar News: झुग्गी-झोपड़ी के लिए भिड़े दो पक्ष, छह लोगों किए गिरफ्तार

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
Two groups clash over slums, six people arrested
विज्ञापन
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में झुग्गी-झोपड़ी को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सभी का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
Trending Videos




कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि शनिवार की शाम को शिवालिक नगर स्थित निर्मल बस्ती की झुग्गियों में दो पक्षों के बीच झगड़े की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां दोनों पक्ष आपस में मारपीट और झगड़े पर उतारू थे। पहले पक्ष में कुलदीप, संदीप और दीपक और दूसरे पक्ष में धर्मेंद्र, रंजीत, जीतू निवासी निर्मल बस्ती शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




दोनों पक्षों के बीच झुग्गी-झोपड़ी को लेकर पहले से विवाद चला आ रहा था और पूर्व में भी उन्हें समझाया गया था। इसके बावजूद दोनों पक्ष फिर से आमने-सामने आ गए और झगड़ा करने लगे। स्थिति को देखते हुए कार्रवाई करते हुए सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed