सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Three bike riders injured in car collision

Haridwar News: कार की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 05:05 PM IST
विज्ञापन
Three bike riders injured in car collision
विज्ञापन
बहादराबाद। थाना क्षेत्र हाईवे पर एक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। शिकायकर्ता विकास निवासी बेलड़ा ने तहरीर देकर बताया कि बीते चार मार्च की दोपहर मेरा बड़ा भाई सौरभ अपने दोस्तों के साथ मोटरसाइकिल से हरिद्वार जा रहा था। मोहन पूरी रस्टोरेंट तिराहा के पास एक कार चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए गलत दिशा में आकर बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत जीडी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed