{"_id":"699af5430c231c4bf2015fa3","slug":"transport-department-launched-a-campaign-challaned-50-vehicles-seized-10-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-145303-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: परिवहन विभाग ने चलाया अभियान, 50 वाहनों के चालान, 10 सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: परिवहन विभाग ने चलाया अभियान, 50 वाहनों के चालान, 10 सीज
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। परिवहन विभाग ने रविवार को शहर में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया। नियमों का उल्लंघन करने पर 50 वाहन चालकों के चालान किए गए जबकि 10 वाहनों को सीज कर दिया गया।
एआरटीओ नेहा झा और एआरटीओ (प्रशासन) निखिल शर्मा के नेतृत्व में प्रमुख चौराहों और संवेदनशील मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी, बिना हेलमेट वाहन संचालन और आवश्यक अभिलेखों के अभाव में वाहन चलाने जैसे मामलों में कुल 50 चालान किए गए। नियम उल्लंघन पाए जाने पर 10 वाहनों को सीज किया गया। कई स्थानों पर पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने बैरिकेडिंग कर वाहनों की जांच की। दस्तावेजों की पड़ताल के साथ चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत भी दी गई।
एआरटीओ (प्रशासन) निखिल शर्मा ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा को प्राथमिकता दें, हेलमेट का अनिवार्य उपयोग करें, ट्रिपल राइडिंग से बचें तथा सभी यातायात नियमों का पालन करें।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X