{"_id":"6af5b8d7c6bd1d880d08bc4c","slug":"waterlogging-and-sewer-issues-to-be-resolved-within-9-days-haridwar-news-c-35-1-hrd1020-156565-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: जलभराव और सीवर समस्या का 9 दिन में होगा समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: जलभराव और सीवर समस्या का 9 दिन में होगा समाधान
Thu, 12 Nov 2026 06:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Thu, 12 Nov 2026 06:32 PM IST
विज्ञापन
- कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया मौके का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश
सप्तऋषि। सप्तऋषि मार्ग पर पिछले कई महीनों से सीवर ओवरफ्लो और अधूरे नाले के कारण हो रहे गंदे पानी के जलभराव से परेशान स्थानीय व्यापारियों और क्षेत्रवासियों को राहत दिलाने के लिए कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने जल संस्थान, लोक निर्माण विभाग, नमामि गंगे और नगर निगम के अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए नौ दिनों के भीतर समस्या का स्थायी समाधान करने के निर्देश दिए। मंत्री ने अधिकारियों को जलभराव और सीवर ओवरफ्लो की समस्या प्राथमिकता से दूर करने को कहा, ताकि स्थानीय लोगों और व्यापारियों को राहत मिल सके। निरीक्षण के दौरान अपर मेलाधिकारी, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता अजय कुमार, लोनिवि के अधिशासी अभियंता योगेश, नमामि गंगे के तनिष्क सेठी, सहायक अभियंता संदीप कुमार सहित नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान सप्तऋषि आश्रम प्रबंधक विनोद सैनी, स्थानीय पार्षद आकाश भाटी, व्यापार मंडल के सुनील सेठी, सावन अग्रवाल, मनोज बिष्ट, सन्नी गिरी, अंकित चौधरी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे।