Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Young men who became Home Guards welcomed at an open meeting

Haridwar News: खुली बैठक में होमगार्ड बने युवकों का किया स्वागत

Thu, 12 Nov 2026 06:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Thu, 12 Nov 2026 06:06 PM IST
विज्ञापन
Young men who became Home Guards welcomed at an open meeting
- रसूलपुर मीठीबेरी में ग्राम सभा की खुली बैठक में विकास कार्यों और स्वच्छता व्यवस्था के प्रस्ताव भी पारित
विज्ञापन

लालढांग। रसूलपुर मीठीबेरी की ग्राम सभा की खुली बैठक में होमगार्ड बने युवकों का स्वागत किया गया। ग्राम सभा के 12 युवाओं का होमगार्ड भर्ती में चयन किया गया है। ग्राम पंचायत के मीठीबेरी पंचायत घर में ग्राम सभा की खुली बैठक आयोजित की गई। इसमें सबसे पहले ग्राम सभा के 12 युवकों का होमगार्ड में चयन होने पर उन्हें सम्मानित किया गया। ग्राम प्रधान कमलेश द्विवेदी ने चयनित अभ्यर्थियों दीपक सिंह, पवन सिंह, धर्मवीर सिंह, गौरव सिंह, रोहित सिंह, बाबू सिंह, दीपक सिंह, राहुल सिंह, अमन भंडारी, प्रियांशु रावत, अभय कुमार और अमन सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बैठक में ग्राम पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ग्रामीणों से सहयोग की अपील की गई। ग्राम प्रधान ने बताया कि ग्राम पंचायत की ओर से स्वच्छता कार्यों के संचालन के लिए ग्रामीणों को निर्धारित सेवा शुल्क देने के प्रावधान की जानकारी दी गई। इसके साथ ही जन्म और मृत्यु पंजीकरण को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। बताया गया कि जन्म एवं मृत्यु का पंजीकरण 21 दिनों के भीतर कराना आवश्यक है। दो वर्ष तक के विलंबित पंजीकरण के लिए उप जिलाधिकारी के आदेश और इससे अधिक समय होने पर न्यायालय के आदेश से प्रमाण पत्र बनाए जाने की व्यवस्था है। ग्राम सभा की बैठक में गांव के विभिन्न स्थानों पर सड़क निर्माण, पुलिया निर्माण, विद्युत पोल लगाने, पथ प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने और पात्र लोगों को पेंशन दिलाने सहित विभिन्न विकास कार्यों के प्रस्ताव पारित किए गए। इस मौके पर ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अनुज कुमार, ग्राम पंचायत सदस्य विनय सिंह, सोहन सिंह, संध्या, सुनील, अरविंद, सुरेंद्र रावत, वीरेंद्र, जॉनी, राजू सिंह, जगजीत सिंह, सरिता देवी, रीता देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed