सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Women of Haripur Kalan Becoming Self-Reliant Through Self-Help Groups

Haridwar News: स्वयं सहायता समूहों से आत्मनिर्भर बन रहीं हरिपुर कलां की महिलाएं

संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Fri, 19 Jun 2026 04:35 PM IST
विज्ञापन
Women of Haripur Kalan Becoming Self-Reliant Through Self-Help Groups
विज्ञापन
- 70 से अधिक समूह सक्रिय, 600 से ज्यादा महिलाओं को मिला रोजगार और आर्थिक सशक्तीकरणसप्तऋषि। हरिपुर कलां में 70 से अधिक स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से 600 से ज्यादा महिलाएं रोजगार और स्वरोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रही हैं। लोकोज सखी सीमा रायल की ओर से लोकोज एप्लीकेशन के माध्यम से दिव्या स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का आधार केवाईसी किया जा रहा है। दिव्या स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष अनीता शर्मा ने बताया कि महिलाओं ने पशुपालन, डेयरी, मशरूम उत्पादन और दुकान जैसे व्यवसाय शुरू करने के लिए बैंक ऋण लेकर महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा दिया है। कोषाध्यक्ष मितिका शर्मा ने कहा कि नौ वर्षों में महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ उनकी सामाजिक और राजनीतिक भागीदारी भी बढ़ी है। सदस्य प्रीति डबराल ने बताया कि समूह महिलाओं को जरूरत पड़ने पर आर्थिक सहयोग और मार्गदर्शन प्रदान करता है, जिससे घर पर रहने वाली महिलाएं भी रोजगार से जुड़ रही हैं। सुषमा बेलवाल ने बताया कि समूह के सहयोग से चार वर्ष पहले शुरू की गई उनकी दुकान आज परिवार की आय का महत्वपूर्ण स्रोत बन चुकी है। इस अवसर पर लक्ष्मी पेटवाल, सावित्री, नीमा जोशी, जगदम्बा पैन्यूली, कांता बडोनी, ऊषा लेखवाल, रूपा गोसाई, शकुंतला तिवारी, रीना जोशी, बबीता और चमनी देवी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed