{"_id":"6a3920a8a86e8a10ba0923c6","slug":"youth-arrested-for-kidnapping-a-minor-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-150487-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: नाबालिग के अपहरण में युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: नाबालिग के अपहरण में युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरिद्वार। रानीपुर पुलिस ने किशोरी के अपहरण के मामले का खुलासा करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने किशोरी को सकुशल ढूंढकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मामले में किशोरी के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं की बढ़ोतरी की गई। कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया।
कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि 16 जून को थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपनी 16 वर्षीय पुत्री के बिना बताए घर से चले जाने की सूचना दी थी। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। इस दौरान पुलिस को पता चला कि किशोरी एक युवक के संपर्क में थी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 21 जून को आर्यनगर चौक, ज्वालापुर से आरोपी अभिषेक वर्मा उर्फ करन निवासी रामपुर बखली, थाना बिजनौर हाल संजय नगर टिबड़ी, रानीपुर को गिरफ्तार कर लिया। उसके साथ मौजूद किशोरी को भी सकुशल तलाश कर लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह किशोरी को 15 जून को अपने साथ पंजाब के अमृतसर ले गया था। वहां कुछ दिन रहने के बाद दोनों वापस हरिद्वार लौट आए थे। इसी दौरान पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई थी। किशोरी के बयान दर्ज कराने के साथ मेडिकल परीक्षण भी कराया।