{"_id":"6accd08640d3ca56340b6b61","slug":"youth-from-banaras-climbs-tower-following-dispute-with-his-wife-creates-stir-by-insisting-she-be-brought-2026-10-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार: पत्नी से हुई अनबन तो टावर पर चढ़ा बनारस का युवक, बुलाने की जिद पर अड़ा, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार: पत्नी से हुई अनबन तो टावर पर चढ़ा बनारस का युवक, बुलाने की जिद पर अड़ा, मचा हड़कंप
Mon, 12 Oct 2026 05:55 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: Alka Tyagi
Updated Mon, 12 Oct 2026 05:55 PM IST
सार
युवक की पहचान विशाल राम निवासी बनारस उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि वह पत्नी से अनबन के चलते टावर पर चढ़ा है।
विज्ञापन
टावर पर चढ़ा युवक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरिद्वार के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में गैस प्लांट चौकी के पास एक युवक पत्नी से अनबन के बाद मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक पत्नी को यहां बुलाने की जिद पर अड़ा है। युवक को टावर पर चढ़ा देख वहां हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। युवक की पहचान विशाल राम निवासी बनारस उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि वह पत्नी से अनबन के चलते टावर पर चढ़ा है। पत्नी के पीलीभीत में होने की जानकारी मिली है। पुलिस युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन