फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Ballooni Sports Academy defeated SGRR Lalpani in cricket

Kotdwar News: क्रिकेट में बलूनी स्पोर्ट्स एकेडमी ने एसजीआरआर लालपानी को दी शिकस्त

Wed, 14 Oct 2026 07:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Wed, 14 Oct 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
Ballooni Sports Academy defeated SGRR Lalpani in cricket
कोटद्वार। बलूनी पब्लिक स्कूल में स्व. राजेश भारद्वाज मेमोरियल अंतरविद्यालयी क्रिकेट टूर्नामेंट के आठवें सत्र का शुभारंभ हुआ जिसका उद्घाटन पूर्व भारतीय क्रिकेटर और राष्ट्रीय चयनकर्ता सबा करीम ने किया। इस दौरान उद्घाटन में हुए मुकाबले में बलूनी स्पोर्ट्स एकेडमी ने एसजीआरआर लालपानी को हराया।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन के बचपन के कोच मदन शर्मा और द वन स्पोर्ट्स के निदेशक जागृत आनंद मौजूद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। बलूनी ग्रुप ऑफ एजुकेशन के एमडी विपिन बलूनी और बलूनी पब्लिक स्कूल व बलूनी क्लासेस कोटद्वार विंग की निदेशक अभिलाषा भारद्वाज भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच बलूनी स्पोर्ट्स एकेडमी और एसजीआरआर लालपानी के बीच खेला गया। बलूनी स्पोर्ट्स एकेडमी ने निर्धारत 8 ओवरों में 8 विकेट खोकर 58 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसजीआरआर लालपानी की टीम विपक्षी गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 29 रन पर ही सिमट गई। बलूनी स्पोर्ट्स एकेडमी ने 29 रन से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में ज्ञान भारती की टीम ने 8 ओवरों में सात विकेट पर 52 रन बनाए। जवाब में वीके इंटरनेशनल ने 7.3 ओवर में 8 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। देव ने चार विकेट लिए। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article