फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Vanshika tops in speech, Tanuja tops in essay and general knowledge

Kotdwar News: भाषण में वंशिका, निबंध और सामान्य ज्ञान में तनुजा अव्वल

Wed, 14 Oct 2026 06:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
Vanshika tops in speech, Tanuja tops in essay and general knowledge
कोटद्वार। राजकीय महाविद्यालय पाबौ में बुधवार को वाणिज्य विभागीय परिषद के तत्वावधान में भाषण प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में वंशिका ने प्रथम, कनिष्का ने द्वितीय और तनुजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में डॉ. मुकेश कुमार और डॉ. धर्मेंद्र सिंह शामिल रहे। प्रतियोगिता का संयोजन वाणिज्य संकाय के प्राध्यापक डॉ. दीपक कुमार ने किया। विभागीय परिषद की ओर से पूर्व में आयोजित निबंध और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताओं के परिणाम भी घोषित किए गए। निबंध प्रतियोगिता में तनुजा चौहान ने प्रथम, रोनिका ने द्वितीय और रितिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में तनुजा चौहान प्रथम, वंशिका द्वितीय और अनुराग सिंह तृतीय स्थान पर रहे। दोनों प्रतियोगिताओं की अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य प्रो. डॉ. सत्यप्रकाश शर्मा ने की। वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. ऋचा जैन ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, तार्किक चिंतन और प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित करने के साथ उनकी प्रतिभा निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article