सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Bharat Appointed District President of the SC, ST, and OBC Ideological Assembly

Kotdwar News: एससी, एसटी, ओबीसी वैचारिक महासभा के जिलाध्यक्ष बने भारत

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 31 May 2026 05:43 PM IST
विज्ञापन
Bharat Appointed District President of the SC, ST, and OBC Ideological Assembly
विज्ञापन
कोटद्वार। एससी, एसटी, ओबीसी वैचारिक महासभा जिला पौड़ी गढ़वाल की रविवार को देवी मंदिर के निकट एक प्रतिष्ठान में बैठक हुई। पूर्व जिलाध्यक्ष आशाराम ने कार्य व्यस्तता और व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए पद का दायित्व किसी अन्य को सौंपने का प्रस्ताव रखा।
Trending Videos


बैठक में महासभा की प्रदेश उपाध्यक्ष गीता सिंह और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एमएल भारती की मौजूदगी में नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से वरिष्ठ समाजसेवी एवं सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य भारत भूषण शाह को जिलाध्यक्ष चुना गया। सुषमा सुनहरा को जिला महिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में विकास आर्य, अमन कुमार घाघट, महेश गौतम सहित विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक और राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। संचालन जिला महासचिव केशीराम निराला और संगठन सचिव प्रमोद कुमार चौधरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed