{"_id":"6a26cb4ef217645fdb018846","slug":"the-administration-should-grant-permission-to-set-up-stalls-near-the-siddhabali-temple-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-124229-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: सिद्धबली मंदिर के पास फड़ लगाने की अनुमति दे प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: सिद्धबली मंदिर के पास फड़ लगाने की अनुमति दे प्रशासन
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Mon, 08 Jun 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सड़क किनारे प्रसाद बेचने वाले फड़ कारोबारियों ने लगाई एसडीएम से गुहार, सौंपा ज्ञापन
कोटद्वार। सिद्धबली मंदिर के निकट सड़क किनारे फड़ लगाकर प्रसाद बेचने वाले लोगों ने तहसील प्रशासन से उन्हें पहले की तरह फड़ लगाने की अनुमति देने की मांग की है। फड़ लगाने वालों ने इस संबंध में एसडीएम संदीप कुमार को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में फड़ कारोबारियों ने कहा कि वे पिछले करीब 15 वर्षों से सिद्धबली मंदिर के पास सड़क किनारे प्रसाद बेचकर अपने परिवारों का भरण-पोषण कर रहे हैं। उनका कहना है कि लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों ने उन्हें मंदिर के निकट फड़ लगाने से मना करते हुए चेतावनी दी है कि अगर उन्होंने दोबारा फड़ें लगाईं, तो उनका सामान जब्त कर लिया जाएगा। फड़ कारोबारियों का कहना है कि उनके परिवारों की आजीविका पूरी तरह प्रसाद बिक्री पर निर्भर है। उन्हें प्रसाद बेचने से रोका गया तो उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा और परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच सकते हैं।
फड़ कारोबारियों ने कहा कि जिस तरह नगर निगम फड़ कारोबारियों से पर्ची काटकर शुल्क वसूलता है, उसी तरह उनसे भी निर्धारित शुल्क लेकर सिद्धबली मंदिर के निकट फड़ लगाने की अनुमति दी जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में दिवाकर मैठाणी, मेघराज सिंह, सुधीर नौटियाल, संदीप कुमार, मीना देवी, अर्जुन, माला, काजल, दीपिका, राखी देवी, ज्योति, बबीता देवी, कोमल राणा, जगमोहन और विशाल आदि शामिल रहे।