सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Demand raised for giving bonus marks to board examinees

Kotdwar News: बोर्ड के परीक्षार्थियों को बोनस अंक देने की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 05 Mar 2026 05:12 PM IST
विज्ञापन
Demand raised for giving bonus marks to board examinees
विज्ञापन
कोटद्वार। राजकीय शिक्षक संघ गढ़वाल मंडल ने उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में गणित के प्रश्नपत्र में त्रुटियों व पाठ्यक्रम से बाहर के सवाल पूछे जाने पर छात्रों को बोनस अंक दिए जाने की मांग की है।
Trending Videos

राजकीय शिक्षक संघ गढ़वाल मंडल के अध्यक्ष जयदीप रावत व मंडलीय मंत्री मनमोहन सिंह चौहान ने रामनगर बोर्ड के सचिव को ज्ञापन भेजा है। हाईस्कूल गणित प्रश्न पत्र संकेतांक 231 (एचआरजी) के प्रश्न संख्या 22 में समतल आकृतियों के संयोजन के क्षेत्रफल से संबंधित प्रश्न पूछा गया था, जो प्रश्नावली 12.3 पर आधारित है। यह प्रश्नावली सत्र 2023-24 से परिषद द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम से हटा दी गई है। इसी तरह इंटरमीडिएट गणित प्रश्नपत्र संकेतांक 428 (आईआरएस) प्रश्न संख्या 1(ञ), जो कि समुच्चय सिद्धांत (सेट थ्योरी) से संबंधित था, के उत्तर के रूप में दिए गए चारों विकल्प गलत थे। विकल्पों में सही उत्तर शामिल ही नहीं था। इसी प्रकार प्रश्न 14 में भी प्रिंटिंग त्रुटि होने से छात्रों को असमंजस की स्थिति का सामना करना पड़ा। उन्होंने इन त्रुटिपूर्ण प्रश्नों की विषय विशेषज्ञों से निष्पक्ष समीक्षा करा छात्र हित में सभी परीक्षार्थियों को बोनस अंक प्रदान करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed