सब्सक्राइब करें

Live

IND vs ENG Live: सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, भारत की प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 05 Mar 2026 06:43 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

Live Cricket Score (IND vs ENG) India vs England T20 World Cup Semi Final: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में जीतने वाली टीम पहले सेमीफाइनल की विजेता न्यूजीलैंड से रविवार यानी 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मुकाबले में भिड़ेगी। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

IND vs ENG T20 Live Score: T20 World Cup Semi Final India vs England Today Match Scorecard Result
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : PTI
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

06:37 PM, 05-Mar-2026

IND vs ENG Semi Final Live: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद।
06:34 PM, 05-Mar-2026

IND vs ENG Semi Final Live: इंग्लैंड ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान हैरी ब्रूक ने बताया कि उनकी टीम में जेमी ओवरटन की वापसी हुई है। उन्हें रेहान अहमद की जगह मौका मिला है। वहीं, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं होने की जानकारी दी।
05:51 PM, 05-Mar-2026

IND vs ENG Semi Final Live: इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।

इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बेंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉवसन, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद।
05:30 PM, 05-Mar-2026

IND vs ENG Semi Final Live: वरुण को दिखाना होगा दम

छोटी बाउंड्री वाले मैदान पर अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती की स्पिन जोड़ी के पास गलती की गुंजाइश नहीं होगी। वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कुछ महंगे साबित होने के बाद वरुण को लगातार सही लेंथ पर गेंदबाजी करनी होगी। जसप्रीत बुमराह हमेशा की तरह शानदार रहे हैं, लेकिन आखिरी पांच ओवरों में गेंदबाजों को थोड़ा और बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत है। यह देखना दिलचस्प होगा कि सूर्यकुमार किस तरह अपने गेंदबाजों का इस्तेमाल करते हैं, क्योंकि शिवम दुबे छठे गेंदबाजी विकल्प के रूप में बहुत सफल नहीं रहे हैं। कुलदीप यादव को टीम में रखना आकर्षक विकल्प रहा है, लेकिन भारत का अपनी अंतिम एकादश में फेरबदल करने की संभावना कम ही है।
05:30 PM, 05-Mar-2026

IND vs ENG Semi Final Live: विजयी संयोजन में बदलाव का जोखिम उठाएगा भारत?

आमतौर पर भारत विजयी संयोजन में बदलाव नहीं करता है, लेकिन इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने कुछ बदलाव किए हैं। पिछले मैच में टीम ने कोई बदलाव नहीं किया था और उसे सफलता मिली थी। इस बार भी बदलाव की संभावना नजर नहीं आती है। अगर खिलाड़ी फिट रहे तो भारत उसी एकादश के साथ उतर सकता है जो वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलने उतरी थी। ऐसे में रिंकू सिंह और कुलदीप यादव को फिर बाहर बैठना पड़ सकता है। 
05:29 PM, 05-Mar-2026

IND vs ENG Semi Final Live: सैमसन को लेने का फैसला रहा कारगार

संजू सैमसन को पावरप्ले में बाएं हाथ के शीर्ष तीन बल्लेबाजों की मौजूदगी को खत्म करने के लिए फिर से प्लेइंग-11 में जगह दी गई और उसका यह फैसला कारगर साबित हुआ। भारत के लिए डेब्यू करने के 10 साल से अधिक समय बाद सैमसन ने आखिरकार भारत की तरफ से अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी खेली। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 97 रन की नाबाद पारी खेलकर बड़े मंच पर अपनी छाप छोड़ी। खेल में कब किसकी किस्मत चमकने लग जाए कहा नहीं जा सकता। विश्व कप से पहले अभिषेक अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में थे, जबकि सैमसन को न्यूजीलैंड के खिलाफ द्विपक्षीय मैचों में निराशाजनक प्रदर्शन के कारण अंतिम एकादश में अपनी जगह गंवानी पड़ी थी। अब हालात बदल गए हैं और अभिषेक को आत्मविश्वास बढ़ाने वाली शानदार पारी की सख्त जरूरत है। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने सुपर आठ में जिम्बाब्वे के खिलाफ अर्धशतक तो बनाया, लेकिन अभी भी वह अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म से काफी दूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:19 PM, 05-Mar-2026

IND vs ENG Semi Final Live: कैसा हो सकता है बल्लेबाजी क्रम?

  • अभिषेक भले ही फॉर्म में नहीं है, लेकिन भारत इस अहम मुकाबले के लिए संयोजन में बदलाव करेगा इसकी संभावना कम ही नजर आती है।
  • भारत के लिए एक बार फिर अभिषेक और संजू सैमसन पारी की शुरुआत करने उतर सकते हैं और तीसरे स्थान पर ईशान किशन आएंगे। 
  • चौथे नंबर पर कप्तान सूर्यकुमार यादव का उतरना तय है। सूर्यकुमार भी रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं और उन्हें सेमीफाइनल में बड़ी पारी खेलने की जरूरत है।
  • तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या आईपीएल के अपने घरेलू मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे।
  • भारत को इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाजों की चुनौती का सामना करना होगा जिसमें दोनों टीम एक दूसरे पर अपनी श्रेष्ठ साबित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगी।
05:18 PM, 05-Mar-2026

IND vs ENG Live Score: एक खिलाड़ी पर निर्भरता पड़ेगी भारी

टूर्नामेंट की शुरुआत में प्रबल दावेदार मानी जा रही भारतीय टीम प्रतियोगिता में मजबूत टीमों के खिलाफ एक भी मैच में शानदार प्रदर्शन नहीं कर पाई। भले ही उसने ग्रुप चरण के अपने सभी मैच जीते, लेकिन सुपर आठ में दक्षिण अफ्रीका से मिली करारी हार से उसकी कमजोरियां भी सामने आ गई। इसके बाद हालांकि भारतीय टीम ने लचीला दृष्टिकोण अपनाया जिससे वह सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रही। भारत के लिए अब तक एक या दो खिलाड़ी ही मैच जिता रहे हैं, लेकिन सेमीफाइनल की बाधा पार करनी है तो टीम के एक यूनिट के रूप में प्रदर्शन करना होगा। भारत के लिए पिछले दो मैचों से रिंकू सिंह को प्लेइंग-11 में मौका नहीं मिला है। पिता के निधन के बाद भी रिंकू टीम से जुड़ गए थे, ऐसे में यह देखना होगा कि किस तरह रिंकू के लिए प्लेइंग-11 में जगह बना सकती है।
05:17 PM, 05-Mar-2026

IND vs ENG Live Score: भारत-इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल आज

गत चैंपियन भारतीय टीम लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचने से एक कदम दूर है। भारत के सामने एक बार फिर सेमीफाइनल में इंग्लैंड की चुनौती होगी। इससे पहले दोनों टीमों के बीच 2022 और 2024 में सेमीफाइनल की टक्कर हो चुकी है। भारत के लिए सबसे बड़ी चिंता फिलहाल अभिषेक शर्मा का रन नहीं बना पाना है। फॉर्म में नहीं होने के बावजूद अभिषेक को लगातार मौके मिले हैं, लेकिन क्या उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ मौका मिलेगा ये देखना दिलचस्प होगा। 
05:09 PM, 05-Mar-2026

IND vs ENG Live: सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, भारत की प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं

Live Cricket Score (IND vs ENG) India vs England T20 World Cup Semi Final: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में जीतने वाली टीम पहले सेमीफाइनल की विजेता न्यूजीलैंड से रविवार यानी 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मुकाबले में भिड़ेगी।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed