IND Inning
20/0 (1.5 ov)
Abhishek Sharma 9(6)*
Sanju Samson 11 (5)
England elected to bowl
{"_id":"69a95cd49e3f3f230d0f69b3","slug":"west-indies-coach-darren-sammy-expressed-frustration-on-social-media-after-his-team-was-stranded-in-india-2026-03-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 World Cup: 'मैं बस घर जाना चाहता हूं', आखिर क्यों निराश हुए वेस्टइंडीज के कोच सैमी? भारत में ही है टीम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World Cup: 'मैं बस घर जाना चाहता हूं', आखिर क्यों निराश हुए वेस्टइंडीज के कोच सैमी? भारत में ही है टीम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Thu, 05 Mar 2026 04:07 PM IST
विज्ञापन
सार
वेस्टइंडीज की टीम फिलहाल भारत में ही फंसी हुई है और अब मुख्य कोच डेरेन सैमी का धैर्य जवाब दे रहा है। सैमी ने कहा कि वह बस किसी भी तरह अब अपने घर जाना चाहते हैं।
डेरेन सैमी
- फोटो : ICC
विज्ञापन
विस्तार
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम को सुपर-8 के अपने आखिरी मुकाबले में भारत के खिलाफ पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के साथ ही वेस्टइंडीज का सफर टी20 विश्व कप 2026 से समाप्त हो गया था। विश्व कप में सफर समाप्त होने के बावजूद वेस्टइंडीज की टीम स्वदेश नहीं लौट पा रही है। अब वेस्टइंटीज के मुख्य कोच डेरेन सैमी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए अपनी निराशा जाहिर की है।
Trending Videos
एयरस्पेस बंद होने से बढ़ी मुश्किल
सैमी ने एक्स पर लिखा, 'मैं बस घर जाना चाहता हूं।' ईरान और इस्राइल के बीच चल रहे युद्ध की वजह से हवाई यातायात प्रभावित हुआ है। इसी वजह से वेस्टइंडीज की टीम पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक स्वदेश नहीं लौट सकी है। उनके लौटने का इंतजार बढ़ता जा रहा है। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने एक आधिकारिक बयान में बताया कि टी20 विश्व कप से बाहर होने के बाद अंतरराष्ट्रीय एयरस्पेस पाबंदियों के कारण भारत से सीनियर पुरुष टीम के लौटने में देरी हुई है।
बोर्ड ने कहा कि खिलाड़ी, कोच और अधिकारी सभी भारत में हैं और सुरक्षित हैं। उनकी वापसी का इंतजाम किया जा रहा है। यह रुकावट खाड़ी क्षेत्र में संघर्ष की वजह से हुई है। क्षेत्र में ईरान और इस्राइल की तरफ से हो रही सैन्य कार्रवाई की वजह से एयरस्पेस बंद हुआ है। एयरलाइंस को आमतौर पर इंटरनेशनल ट्रांजिट के लिए इस्तेमाल होने वाले रूट पर सर्विस रद्द करने, रूट बदलने या देरी करने पर मजबूर होना पड़ा है।

आईसीसी कर रहा वैकल्पिक व्यवस्था
जिम्बाब्वे टीम की भी स्वदेश वापसी पर असर पड़ा था। जिम्बाब्वे को दुबई के जरिए हरारे जाना था। एयरस्पेस बंद होने की वजह से आईसीसी ने वैकल्पिक व्यवस्था की और टीम अदिस अबाबा होते हुए टीम कई ग्रुप में हरारे के लिए रवाना हुई। आईसीसी वेस्टइंडीज टीम की सुरक्षित वापसी की व्यवस्था कर रहा है। क्रिकेट वेस्टइंडीज के मुताबिक, सुरक्षित यात्रा प्राथमिकता है। आईसीसी संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर नए शेड्यूल को तैयार कर रही है और विकल्पों पर काम कर रही है।