सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sara Tendulkar Stuns in Pink Saree at Brother Arjun Wedding Video Goes Viral on Social Media

Arjun-Saaniya Wedding: गुलाबी साड़ी में छा गईं सारा तेंदुलकर, भाई अर्जुन की शादी में खुशी से खिला चेहरा; Video

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 05 Mar 2026 03:51 PM IST
विज्ञापन
सार

Sara Tendulkar Viral Video: महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की गुरुवार को मुंबई में सानिया चंदोक से शादी हो गई। भव्य समारोह में क्रिकेट जगत से फिल्म जगत तक नामचीन हस्तियों ने शिरकत की। इस दौरान अर्जुन की बहन सारा तेंदुलकर गुलाबी साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखीं।

Sara Tendulkar Stuns in Pink Saree at Brother Arjun Wedding Video Goes Viral on Social Media
तेंदुलकर परिवार - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने  सानिया चंदोक के साथ गुरुवार को शादी की। मुंबई में हुई इस भव्य शादी में क्रिकेट और बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। पूरे समारोह में तेंदुलकर परिवार की खुशियां देखते ही बन रही थीं, लेकिन इस खास मौके पर अर्जुन की बहन सारा तेंदुलकर अपने खूबसूरत लुक और खुशी भरे अंदाज के कारण खास चर्चा में रहीं।
Trending Videos


ये भी पढ़ें: Arjun-Saaniya Wedding: धोनी-साक्षी से द्रविड़-विजेता और श्रेयस तक, अर्जुन-सानिया की शादी में पहुंचे ये स्टार्स
विज्ञापन
विज्ञापन

Sara Tendulkar Stuns in Pink Saree at Brother Arjun Wedding Video Goes Viral on Social Media
तेंदुलकर परिवार - फोटो : PTI
गुलाबी साड़ी में बेहद खूबसूरत लगीं सारा
भाई की शादी में सारा तेंदुलकर ने हल्के गुलाबी रंग की खूबसूरत साड़ी पहनी, जिस पर बेहद बारीक कढ़ाई की गई थी। इसके साथ उन्होंने हैवी ज्वेलरी, मांगटीका और पारंपरिक चूड़ियां कैरी कीं, जो उनके लुक को और भी शाही बना रही थीं। सारा के चेहरे पर भाई की शादी की खुशी साफ झलक रही थी। वे पूरे समारोह के दौरान मुस्कुराती नजर आईं और कैमरे के सामने बेहद ग्रेसफुल अंदाज में पोज देती दिखाई दीं। सोशल मीडिया पर भी उनका यह ट्रेडिशनल लुक तेजी से वायरल हो रहा है।

Sara Tendulkar Stuns in Pink Saree at Brother Arjun Wedding Video Goes Viral on Social Media
अर्जुन-सानिया की शादी में पहुंचे क्रिकेट स्टार्स - फोटो : Twitter
शादी में जुटे देश के बड़े सितारे
अर्जुन और सानिया की इस ग्रैंड वेडिंग में कई बड़े नाम शामिल हुए। देश के जाने-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी अपनी पत्नी नीता अंबानी के साथ समारोह में पहुंचे। वहीं आकाश अंबानी और श्लोक भी शादी में शामिल हुए। क्रिकेट जगत से महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ नजर आए। इसके अलावा भारत के पूर्व कोच राहुल द्रविड़ भी पत्नी विजेता द्रविड़ के साथ इस खास मौके पर पहुंचे।

Sara Tendulkar Stuns in Pink Saree at Brother Arjun Wedding Video Goes Viral on Social Media
अर्जुन-सानिया की शादी में पहुंचे स्टार्स - फोटो : Instagram
बॉलीवुड का भी दिखा जलवा
शादी में बॉलीवुड की भी जबरदस्त मौजूदगी रही। सुपरस्टार शाहरुख पत्नी गौरी खान और बेटी सुहाना के साथ समारोह में पहुंचे। सितारों से सजी इस शादी ने मुंबई में एक शानदार सेलिब्रिटी गैदरिंग का माहौल बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed