{"_id":"6a3d11e40da2a377cd0bcae8","slug":"dm-visits-remote-villages-reviews-health-services-and-development-works-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-124600-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: दूरस्थ गांवों में पहुंचीं डीएम, स्वास्थ्य सेवाओं और विकास कार्यों का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: दूरस्थ गांवों में पहुंचीं डीएम, स्वास्थ्य सेवाओं और विकास कार्यों का लिया जायजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धुमाकोट अस्पताल में खामियां मिलने पर जताई नाराजगी, चौपाल में सुनीं समस्याएं
कोटद्वार। डीएम पौड़ी स्वाति एस भदौरिया ने जनपद के दूरस्थ क्षेत्रों के स्थलीय निरीक्षण और भ्रमण के दूसरे दिन धुमाकोट, संगलिया और आसपास के गांवों में जनसंवाद किया। समस्याओं के समाधान के अधिकारियों को निर्देश दिए।
डीएम ने पीएचसी धुमाकोट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। दवा प्रबंधन और अभिलेखों में कमियां मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। औषधि प्रबंधन पोर्टल के संचालन में लापरवाही पर संबंधित फार्मासिस्ट के वेतन आहरण पर रोक लगाने के निर्देश दिए। साथ ही धुमाकोट और नैनीडांडा स्वास्थ्य संस्थानों की मरम्मत के लिए प्रस्ताव तैयार करने को कहा। धुमाकोट बाजार में व्यापारियों ने कूड़ा निस्तारण, पार्किंग और अन्य सुविधाओं की मांग की।
राप्रावि संगलिया में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों ने पेयजल, शिक्षा, रोजगार, कृषि और वन्यजीवों से सुरक्षा के मुद्दे रखे। डीएम ने पेयजल व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं से जोड़ने, संवेदनशील क्षेत्रों में तारबाड़ लगाने के निर्देश दिए। कीवी उत्पादन से सफल आजीविका स्थापित करने वाले कुलदीप सिंह रावत को सम्मानित किया।
विज्ञापन
ग्रामीणों की मांग पर खेल मैदान के लिए भूमि चिह्नित करने, किसान सम्मान निधि से वंचित किसानों के लिए विशेष शिविर लगाने और ग्रामसभा भवन को पुस्तकालय के रूप में विकसित करने का आश्वासन दिया। डीएम ने संगलिया बिचला में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन किया। जिला पंचायत सदस्य मुन्नी ध्यानी, नैनीडांडा ब्लॉक प्रमुख प्रकीर्ण नेगी, ज्येष्ठ उप प्रमुख रेखा देवी, ग्राम प्रधान नरेंद्र रावत, डीडीओ मनविंदर कौर सहित कई अधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
वहीं, जीआईसी शंकरपुर में आयोजित डीएम की चौपाल में ग्रामीणों ने नैनीडांडा के अधूरे मिनी स्टेडियम, नेटवर्क कनेक्टिविटी, पेयजल योजनाओं और सड़क मार्गों पर मलबा जमा होने की समस्याएं उठाईं। डीएम ने मिनी स्टेडियम के निर्माण के लिए वैकल्पिक वित्तीय प्रस्ताव तैयार करने और नेटवर्क समस्या के समाधान के लिए संबंधित विभागों के साथ बैठक करने की बात कही। पेयजल आपूर्ति में अनियमितताओं, बिना जलापूर्ति के निर्मित टंकियों और स्टैंड पोस्ट की शिकायतों पर डीएम ने जांच के निर्देश दिए।
शंकरपुर क्षेत्र में जलापूर्ति बाधित होने की शिकायत पर डीएम स्वयं मौके पर पहुंचीं और एक सप्ताह के भीतर व्यवस्था सुचारु करने के निर्देश दिए। उन्होंने एनएच खंड धुमाकोट कार्यालय का निरीक्षण कर सड़कों की स्थिति की समीक्षा की। अधिकारियों को बरसात के दौरान मार्गों को सुरक्षित और सुचारु रखने के निर्देश दिए गए। वहीं अदालीखाल पंपिंग योजना का निरीक्षण कर पेयजल गुणवत्ता, रखरखाव और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने पर जोर दिया।