सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Ex-servicemen protest to address anomalies in the One Rank, One Pension scheme.

Kotdwar News: वन रैंक, वन पेंशन विसंगतियों को दूर करने के लिए पूर्व सैनिकों का प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Mon, 09 Feb 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
Ex-servicemen protest to address anomalies in the One Rank, One Pension scheme.
विज्ञापन
पूर्व सैनिक संघर्ष समिति ने उठाई मांग, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
Trending Videos

कोटद्वार। पूर्व सैनिक संघर्ष समिति ने वन रैंक, वन पेंशन विसंगतियों का समाधान करने, यूजीसी के नए नियमों को रद्द करने, शहर के सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर सोमवार को नगर में रैली निकाल प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम संदीप कुमार के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजे।
समिति से जुड़े पूर्व सैनिक सोमवार को मालवीय उद्यान में एकत्र हुए। यहां से उन्होंने तहसील तक रैली निकाल प्रदर्शन किया। रैली की अगुवाई कर रहे समिति के अध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह रावत ने कहा कि एक जनवरी, 2026 को आठवां वेतन आयोग गठित हुआ है। उन्होंने केंद्र सरकार व आयोग से वन रैंक, वन पेंशन विसंगतियों को दूर करने की मांग की। कहा कि यूजीसी के नए प्रावधानों पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। केंद्र सरकार को चाहिए कि वह इन प्रावधानों को रद्द कर आने वाली पीढि़यों के लिए एक नजीर पेश करे और वर्तमान स्वरूप के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों के लिए राष्ट्र सर्वोपरि है। राष्ट्र भावना से ही समाज का विकास संभव है। कहा कि तथाकथित लोगों के द्वारा शहर के सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इस प्रकार की परिपाटी बंद होनी चाहिए और इसके सूत्रधारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। आने वाले दिनों में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।
प्रदर्शन करने वालों में मेहरबान सिंह, अनसूया प्रसाद सेमवाल, सुषमा भट्ट, देवेंद्र सिंह रावत, देवेंद्र सिंह बिष्ट, गोपाल सिंह, जीत सिंह, ठाकुर सिंह, अनसूया प्रसाद गोस्वामी, शूरवीर खेतवाल, त्रिलोक सिंह, ओमप्रकाश, प्रकाश रावत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed