{"_id":"69ac353d81cef520e5039aa9","slug":"lucc-fraud-victims-continue-to-protest-on-the-244th-day-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-122166-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: 244वें दिन भी धरने पर डटे रहे एलयूसीसी ठगी पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: 244वें दिन भी धरने पर डटे रहे एलयूसीसी ठगी पीड़ित
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sat, 07 Mar 2026 07:55 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। दि लोनी अरबन मल्टी स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट को-ऑपरेटिव सोसाइटी (एलयूसीसी) के धोखाधड़ी का शिकार हुए पीड़ितों का कोटद्वार तहसील में चल रहा धरना शनिवार को 244वें दिन भी जारी रहा।
तहसील में एकत्र हुए पीड़ितों ने कंपनी संचालकों और सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया। पीड़ितों ने कहा कि निवेशक अपने पैसे के लिए उन पर लगातार दबाव बना रहे हैं, जिससे उनकी मानसिक स्थिति गंभीर बनी हुई है। कहा कि सीबीआई जांच को छह माह का समय बीत गया है, लेकिन अभी तक सीबीआई की और से कोई जवाब नही आया। उन्होंने प्रदेश सरकार से उनकी डूबी हुई रकम वापस दिलाने व कंपनी संचालक समीर अग्रवाल को गिरफ्तार करने की मांग दोहराई। धरना देने वालों में ममता रावत, सुनीता रावत, रश्मि, सुरेश नेगी, हरेंद्र सिंह रावत, बिजेंद्र सिंह रावत, सरोज गौड़, सुनीता सजवाण, बबीता आदि शामिल रहे। संवाद
Trending Videos