सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Five posts of specialist doctors are vacant in CHC for five years

Kotdwar News: सीएचसी में पांच साल से विशेषज्ञ डॉक्टरों के पांच पद रिक्त

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 25 Jun 2026 05:20 PM IST
विज्ञापन
Five posts of specialist doctors are vacant in CHC for five years
महीने में दो दिन आ रहे हैं विशेषज्ञ डॉक्टर, फिर भी लोग परेशान
विज्ञापन

थत्यूड़ (टिहरी)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में पांच साल से विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति नहीं हो पाई है। सालभर पहले अस्पताल में एक दंत चिकित्सक की नियुक्ति हुई थी लेकिन उसके कुछ समय बाद ही वह पीजी करने चली गई। स्थानीय लोगों की ओर से लगातार मांग करने पर महीने में दूसरे और चौथे बृहस्पतिवार को हड्डी रोग विशेषज्ञ और फिजिशियन नियुक्त किए गए हैं।
स्थानीय लोगों ने सभी रिक्त पदों पर स्थायी नियुक्ति करने की मांग की है। थत्यूड़ में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होने के बावजूद क्षेत्र के लोगों को उपचार के लिए मसूरी-देहरादून के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। अस्पताल में डाक्टरों के 10 पद स्वीकृत हैं लेकिन उनमें से बाल रोग विशेषज्ञ, सर्जन, महिला रोग विशेषज्ञ, फिजिशियन और दंत चिकित्सक का पद चार-पांच साल से रिक्त चल रहा है।
विज्ञापन


अस्पताल में लंबे समय से एक साल पहले दंत रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति हुई थी। लेकिन ज्वाइन करने के कुछ दिनों बाद ही वह डाॅक्टर पीजी करने चले गए। अब वह मार्च 2027 तक लौटेंगी। इस कारण लोगों को सीएचसी स्तर के चिकित्सालय में दांत का उपचार भी नहीं मिल पा रहा है। स्थानीय लोगों की ओर से लगातार मांग करने पर विभाग ने महीने के दूसरे और चौथे बृहस्पतिवार को हड्डी रोग विशेषज्ञ और फिजिशियन की व्यवस्था की है बावजूद इससे मरीजों को परेशानियों का सामना करना ही पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख महीपाल सिंह रावत, सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ के अध्यक्ष खेमराज भट्ट और व्यापार मंडल अध्यक्ष अकवीर पंवार ने कहा कि दो डाक्टरों की महीने में दो दिन व्यवस्था की गई है बावजूद मरीजों को उपचार के लिए मसूरी-देहरादून ही जाना पड़ रहा है। उन्होंने सभी रिक्त पदों पर शीघ्र स्थायी नियुक्ति करने की मांग की है।


सीएचसी में सभी रिक्त पदों पर चिकित्सकों की नियुक्ति के लिए निदेशालय को लगातार प्रस्ताव भेजे जा रहे हैं। दंत चिकित्सक पीजी करने चली गई हैं। विशेषज्ञ डॉक्टर महीने में दो दिन सेवाएं दे रहे हैं, जिससे मरीजों को काफी राहत मिल रही है।

- डॉ. मनीषा भारती, प्रभारी चिकित्साधिकारी सीएचसी थत्यूड़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed