सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Losa Lions Win Sharad Chandra Dhulia Memorial Football Tournament

Kotdwar News: लोसा लायंस ने जीता शरद चंद्र धूलिया मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 26 Apr 2026 05:52 PM IST
विज्ञापन
Losa Lions Win Sharad Chandra Dhulia Memorial Football Tournament
लैंसडौन में खेले गए शरद चंद्र धूलिया मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट की विजेता टीम चैंपियन ट्रॉफी के
विज्ञापन
राेमांचक फाइनल मुकाबले में गढ़वाल राइफल्स को पेनाल्टी शूटआउट में 5-4 से हराया
Trending Videos

लैंसडौन। सिविल और सेना के बीच समन्वय बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित पहला शरद चंद्र धूलिया मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट लोसा लायंस टीम ने जीत लिया। लोसा लायंस ने गढ़वाल राइफल्स की टीम को रोमांचक मुकाबले में पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से हराया।
गढ़वाल राइफल्स के डायस स्टेडियम में कर्मभूमि फाउंडेशन की ओर से सेना के सहयोग से आयोजित टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले का उद्घाटन गढ़वाल राइफल्स के कमांडेंट विनोद सिंह नेगी, कर्मभूमि फाउंडेशन के अतुल भट्ट और एसपी नैथानी ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। पहले हाफ के 22वें मिनट में गढ़वाल राइफल्स के बॉबी थापा ने पहला गोल कर बढ़त बनाई। हालांकि, 32वें मिनट में लोसा लायंस के साहिल ने गोल कर अपनी टीम को बराबरी पर ला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा हाफ भी रोमांचक रहा जिसमें दोनों टीमों ने एक-दूसरे पर लगातार आक्रमण किए। दूसरे हाफ के 15वें मिनट में गढ़वाल राइफल्स के विष्णु दास ने गोल कर टीम को 2-1 की बढ़त दिलाई लेकिन लोसा के अजय कंडारी ने मैच समाप्त होने से 20 मिनट पहले गोल कर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया।
दोनों ही टीमों को गोल करने के कई अवसर मिले लेकिन रक्षा पंक्ति की सूझबूझ के कारण वे गोल में तब्दील नहीं हो सके। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर रहीं। इसके बाद मैच का परिणाम पेनल्टी शूटआउट से तय हुआ। पेनल्टी शूटआउट में लोसा लायंस ने पांच गोल किए जबकि गढ़वाल राइफल्स चार गोल ही कर सकी।
कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी, परिवार कल्याण संगठन की अध्यक्ष रेखा नेगी और सेंटर एसएम नंद किशोर ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। कमांडेंट नेगी ने कर्मभूमि फाउंडेशन और जिला स्पोर्ट्स संघ के अध्यक्ष अतुल भट्ट को रेजिमेंटल स्मृति चिह्न भेंट किया। आयोजन में टीम संयोजक और फुटबाल कोच सिद्धार्थ रावत, लोसा अध्यक्ष एसपी नैथानी, कोषाध्यक्ष राजीव बर्थवाल, सह सचिव भावना वर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed