{"_id":"69ee074ae3c931c6d6009864","slug":"state-employees-take-to-the-streets-for-the-restoration-of-the-old-pension-scheme-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-123280-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए सड़कों पर उतरे राज्य कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए सड़कों पर उतरे राज्य कर्मचारी
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sun, 26 Apr 2026 06:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सरकार पर लगाया अड़ियल रवैये अपनाने का आरोप, मांग की अनदेखी करने पर की नारेबाजी
राजकीय इंटर कॉलेज कोटद्वार से तहसील तक निकाली आक्रोश रैली
कोटद्वार। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन उत्तराखंड की जिला इकाई के नेतृत्व में बड़ी संख्या में राज्य कर्मचारी रविवार को सड़कों पर उतर आए। पुरानी पेंशन बहाली की मांग की अनदेखी का आरोप लगाते हुए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
संगठन के जिलाध्यक्ष अनूप जदली के नेतृत्व में विभिन्न विभागों में कार्यरत राज्य कर्मचारी तीलू रौतेली चौक पर एकत्र हुए। तहसील मुख्यालय तक आक्रोश रैली निकाली गई। पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे राज्य कर्मचारियों ने मांग की अनदेखी करने पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। तहसील में हुई सभा में जिलाध्यक्ष अनूप जदली ने कहा कि संगठन पिछले 10 वर्षों से पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग कर रहा है। जनप्रतिनिधियों के माध्यम से सरकार को कई ज्ञापन दिए जा चुके हैं लेकिन सरकार कर्मचारियों की भावनाओं के साथ लगातार खिलवाड़ कर रही है।
सरकार के विधायक और मंत्री चार-चार पेंशन ले रहे हैं और कार्मिकों की पेंशन को राष्ट्र के लिए घातक बताया जा रहा है। सरकार द्वारा कार्मिकों का भविष्य निजी कंपनियों के हाथों में सौंपा जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने नायब तहसीलदार राजेंद्र प्रसाद सनवाल को ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शनकारियों में अनिल कोटनाला, संतू दास, बलवीर सिंह रावत, अरविंद निराला, सुबोध ध्यानी, विजेंद्र बिष्ट, मनमोहन चौहान, कुलदीप रावत, गोपी चंद्र शामिल रहे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X