सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Many people honored for outstanding work.

Kotdwar News: उत्कृष्ट कार्यों के लिए कई लोग सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Mon, 15 Jun 2026 04:55 PM IST
विज्ञापन
Many people honored for outstanding work.
विज्ञापन
फोटो

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ लोसा के वार्षिक सम्मेलन का समापन
गढ़वाल राइफल्स के आर्केस्ट्रा ग्रुप ने देशभक्ति गीतों से मन मोहा
स्वर संस्था की अध्यक्ष को मिला सिटीजन ऑफ ईयर सम्मान
संवाद न्यूज एजेंसी
लैंसडौन। लैंसडौन ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन (लोसा) का दो दिवसीय सम्मेलन रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हो गया। गढ़वाल राइफल्स के आर्केस्ट्रा ग्रुप ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। इस दौरान उत्कृष्ट कार्यों के लिए कई लोगों को सम्मानित किया गया। केंद्रीय विद्यालय को लैंसडौन का वर्ष 2025 का बेस्ट विद्यालय का पुरस्कार दिया गया।
सम्मेलन के दूसरे दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गढ़वाल राइफल्स लैंसडौन के कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी, विशिष्ट अतिथि डिप्टी कमांडेंट कर्नल कुलदीप सिरोही, आर्मी परिवार कल्याण संगठन की अध्यक्ष रेखा नेगी, एमएच के चिकित्सा अधिकारी कर्नल अरिजीत सिंह, सेंटर सूबेदार मेजर नंदकिशोर, नगर पंचायत सतपुली के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह चौहान, लोसा अध्यक्ष डॉ. एसपी नैथानी ने संयुक्त रूप से किया। ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी ने कहा कि इस तरह के आयोजन आपसी सहभागिता व क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान के लिए स्वर संस्था की अध्यक्ष उषा नैथानी काे शॉल ओढ़ाकर व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। हास्य कलाकार घनानंद गगोडिया पुरस्कार डॉ. सतीश कालेश्वरी, नवोदित कलाकार पुरस्कार मनीष, सांस्कृतिक क्षेत्र का लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार वयोवृद्ध सामाजिक कार्यकर्ता जगमोहन रावत (रिखणीखाल) को दिया गया। शिक्षण क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाएं देने के लिए सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार से दयानंद बहुखंडी, उषा जोशी ममगाईं, वंदना भारद्वाज को सम्मानित किया गया। लोसा सदस्य रीमा रावत को सर्वश्रेष्ठ लोसा सदस्य का खिताब मिला। इस दौरान हुई सीनियर वर्ग की लोकनृत्य प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय प्रथम, जीआईसी जयहरीखाल इंटर कॉलेज द्वितीय, आर्मी स्कूल तृतीय रहे। मेधावी छात्रों को लोसा की ओर से छात्रवृतियां दी गईं। इस मौके पर अजय अग्रवाल, मीना अधिकारी, भावना वर्मा, सुनील शाह, भगवती सिंह, अरुण नेगी, सुनील सिंह, अनिल नेगी, सुनील नेगी, डॉ. सतीश कालेश्वरी, डॉ. एसएस रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed