{"_id":"6981e9efeb40b1452809afe4","slug":"nijee-bhoomi-par-bina-anumati-ke-kar-diya-peyajal-yojana-ka-nirmaan58a-drinking-water-project-was-constructed-on-private-land-without-permission-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1007-121509-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: निजी भूमि पर बिना अनुमति के कर दिया पेयजल योजना का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: निजी भूमि पर बिना अनुमति के कर दिया पेयजल योजना का निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Tue, 03 Feb 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भूस्वामी ने उठाए सवाल, जमीन के उपयोग के एवज में नहीं किया गया काम
कोटद्वार। दुगड्डा विकासखंड के मटियाली गांव में उत्तराखंड पेयजल निगम की ओर से भूस्वामी को बताए बिना पंपिंग पेयजल योजना निर्माण का मामला सामने आया है। भू स्वामी का कहना है कि योजना को बने सालभर से अधिक समय हो गया है लेकिन विभाग वायदे के अनुसार काम नहीं करा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि पंपिंग योजना की कार्यदायी एजेंसी को उक्त भूमि पर क्षतिग्रस्त बाउंड्रीवाल समेत अन्य कार्य कराने के निर्देश दे दिए गए हैं।
दुगड्डा ब्लॉक की ग्राम पंचायत भेल्डा के मटियाली गांव के निवासी पंकज भट्ट ने बताया कि उनका परिवार वर्तमान में देहरादून में निवास कर रहा है। उत्तराखंड पेयजल निगम ने उनकी गांव की जमीन पर उन्हें विश्वास में लिए बिना भेल्डा ग्राम समूह पंपिंग पेयजल योजना का निर्माण करा दिया।
उन्हें सालभर बाद योजना के निर्माण की जानकारी तब लगी, जब वे गांव गए थे। कहा कि उनकी जमीन दुगड्डा-लक्ष्मणझूला मुख्य मार्ग पर मटियाली गांव में पड़ती है। योजना की उपयोगिता को देखते हुए उन्होंने योजना के लिए उपयोग की गई भूमि की एवज में उनकी जमीन में क्षतिग्रस्त बाउंड्रीवाल की मरम्मत करने, भूस्खलन रोकने के लिए पुश्ता निर्माण और मुख्य मार्ग से योजना के लिए बने सीसी मार्ग पर करीब 60 मीटर रैलिंग लगाने व एक पेयजल कनेक्शन उनके घर पर देने की मांग की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। वे विभाग के चक्कर काट रहे हैं।
मटियाली गांव में भेल्डा ग्राम समूह पंपिंग पेयजल योजना का निर्माण कराया गया है। योजना के लिए निशुल्क भूमि की आवश्यकता होती है। ग्रामीणों ने योजना निर्माण के लिए जमीन चिह्नित कराई थी। निर्माण के बाद अब संबंधित ग्रामीण की ओर से अपनी जमीन होने की बात कही गई। बीती 15 जनवरी को कार्यदायी एजेंसी को उनके द्वारा बताए गए पांच कार्य कराने के लिए निर्देशित कर दिया गया है।
-आशीष मिश्रा, अधिशासी अभियंता, उत्तराखंड पेयजल निगम निर्माण शाखा कोटद्वार
Trending Videos