{"_id":"6ae4820de182f043fc0401f3","slug":"one-month-paragliding-training-camp-concludes-in-bilkhet-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1007-127726-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: बिलखेत में एक माह के पैराग्लाइडिंग अभ्यास शिविर का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: बिलखेत में एक माह के पैराग्लाइडिंग अभ्यास शिविर का समापन
Fri, 30 Oct 2026 05:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Fri, 30 Oct 2026 05:09 PM IST
विज्ञापन
सतपुली। पौड़ी जिले के बिलखेत में आयोजित एक माह के पैराग्लाइडिंग अभ्यास शिविर का शुक्रवार को समापन हो गया। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की ओर से एक अक्तूबर से आयोजित शिविर का समापन जिला पर्यटन विकास अधिकारी केके जोशी ने किया। शिविर में छह महिलाओं सहित कुल 17 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
शिविर के दौरान प्रतिभागियों ने पैराग्लाइडिंग का अभ्यास कर अपने उड़ान कौशल और अनुभव को निखारा। इस मौके पर जिला पर्यटन विकास अधिकारी केके जोशी ने कहा कि बिलखेत पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षण और उड़ान गतिविधियों के लिए उपयुक्त स्थल है। यहां साहसिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। इन्हीं संभावनाओं को देखते हुए उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की ओर से यहां पैराग्लाइडिंग गतिविधियों को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इससे पूर्व फरवरी 2026 में बिलखेत में पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसके बाद एक माह का अभ्यास शिविर आयोजित किया गया। भविष्य में भी यहां प्रशिक्षण शिविर और प्रतियोगिताएं आयोजित करने की संभावनाएं हैं। इससे क्षेत्र में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी विकसित होंगे। इस अवसर पर नोडल अधिकारी बलवंत कपकोटी, पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षक हिमांशु गुप्ता और विक्रम नेगी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।