फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Rally held over 21 demands, including the appointment of an administrator.

Kotdwar News: प्रशासक की नियुक्ति समेत 21 मांगों को लेकर निकाली रैली

Wed, 07 Oct 2026 06:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Wed, 07 Oct 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
Rally held over 21 demands, including the appointment of an administrator.
कोटद्वार। मिशन सांस्कृतिक कोटद्वार के बैनर तले सिद्धपीठ सुखरो देवी मंदिर में प्रशासक की नियुक्ति समेत 21 सूत्री मांगों को लेकर सर्व मंगलकारी सांस्कृतिक रैली निकाली गई।
विज्ञापन

सोमवार को ठेकेदार धर्मशाला से शुरू हुई रैली नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए तहसील पहुंची। यहां मुख्य प्रशासनिक अधिकारी उमेश चंद्र पांथरी के माध्यम से एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। इससे पहले रैली में शामिल नगर के मंदिरों के पुजारियों और महिलाओं ने कीर्तन-भजन और नारों के बीच सुखरो देवी मंदिर में कथित अवैध कब्जे के चलते उत्पन्न गतिरोध को समाप्त करने की मांग की।
विज्ञापन

इसके अलावा कण्वनगरी कोटद्वार को पवित्र तीर्थ नगरी घोषित करने, नगर को नशामुक्त बनाने, चौराहों व बाजार क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने और निशुल्क पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की गई। होटल, ढाबों व रिजॉर्ट में अश्लीलता, मांस-मदिरा पर रोक, गो संरक्षण, सीसीटीवी से सुरक्षा, सामाजिक कार्यकर्ताओं की सुरक्षा और कण्व महोत्सव को राजकीय मेले का दर्जा देने की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही। वर्ष 2027 तक कोटद्वार को आदर्श तीर्थ नगर बनाने का लक्ष्य भी रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैली में सुनील बहुखंडी, मुन्नालाल मिश्रा, महाबीर सिंह रावत, डॉ. चंद्रमोहन बड़थ्वाल, पूर्व पार्षद गायत्री भट्ट, भगवती प्रसाद कंडवाल, पंडित सुनील लखेड़ा, सुधीर दुदपुड़ी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed