सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Residents of Jayharikhal have been parched for water for six days.

Kotdwar News: छह दिन से पानी को तरस रहे जयहरीखाल के लोग

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 31 May 2026 05:39 PM IST
विज्ञापन
Residents of Jayharikhal have been parched for water for six days.
विज्ञापन
जल्द पानी नहीं मिलने पर क्षेत्रवासियों ने दी आंदोलनात्मक कदम उठाने की चेतावनी
Trending Videos

जयहरीखाल। विकासखंड मुख्यालय जयहरीखाल में पिछले छह दिन से गहराए पेयजल संकट ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। कस्बे के कई क्षेत्रों में नियमित जलापूर्ति ठप होने से लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। ग्रामीणों और स्थानीय नागरिकों ने जल संस्थान के कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए शीघ्र जलापूर्ति सुचारू करने की मांग की है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट ने दैनिक जीवन को काफी प्रभावित किया है। कई परिवार दूरस्थ स्रोतों से पानी ढोने को मजबूर हैं जबकि स्कूलों और बाजार क्षेत्र में भी पानी की कमी का असर दिखाई दे रहा है। लोगों ने आरोप लगाया कि विभागीय कर्मचारियों की लापरवाही और मनमानी के कारण समस्या लगातार बनी हुई है लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, भाजपा नेता एवं पूर्व प्रमुख दीपक भंडारी ने आमजन की समस्या को गंभीर बताते हुए अधीक्षण अभियंता से तत्काल जलापूर्ति सुचारू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जब तक नियमित व्यवस्था बहाल नहीं होती तब तक वैकल्पिक व्यवस्था के तहत टैंकरों से पानी उपलब्ध कराया जाए। स्थानीय नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो क्षेत्रवासी आंदोलनात्मक कदम उठाने पर मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed