{"_id":"696cd23308b323bbda0363e9","slug":"road-blocked-in-laldhang-vehicles-traveling-to-haridwar-and-dehradun-diverted-through-uttar-pradesh-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-121174-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: लालढांग में चक्काजाम, हरिद्वार, देहरादून के लिए यूपी से गुजरे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: लालढांग में चक्काजाम, हरिद्वार, देहरादून के लिए यूपी से गुजरे वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sun, 18 Jan 2026 05:59 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जीएमओयू बसें, जीप-टैक्सियां व सिडकुल के मालवाहक वाहन यूपी के नहर वाले रास्ते से गुजरे, यात्री रहे परेशान
कण्वघाटी (कोटद्वार)। लालढांग-चिल्लरखाल मार्ग निर्माण समिति ने लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर चल रहे धरना प्रदर्शन के 128वें दिन रविवार को चमरिया में सिद्धबाबा मंदिर के पास चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। सुबह 10 से अपराह्न तीन बजे तक यातायात बंद होने से जीएमओयू बसें, जीप-टैक्सियां व सिडकुल के मालवाहक वाहन यूपी के नहर वाले रास्ते से 25 किमी. अतिरिक्त दूरी तय कर हरिद्वार, देहरादून के लिए संचालित हुए।
गढ़वाल जीप टैक्सी समिति के अध्यक्ष अमरदीप सिंह रावत व उपाध्यक्ष मनोज पटवाल ने बताया कि रविवार को लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग पर चक्काजाम के चलते समिति से जुड़ी जीप टैक्सियों को यूपी के नहर वाले रास्ते से 25 किमी. की अतिरिक्त दूरी तय कर हरिद्वार व देहरादून आवाजाही करनी पड़ी। इसके लिए वाहन चालकों को अस्थायी परमिट व टैक्स का भुगतान करने से नुकसान उठाना पड़ा। यात्रियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
उधर, सिडकुल निर्माता संघ के अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने बताया कि लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग पर चक्काजाम के चलते औद्योगिक इकाइयों को माल वाहक वाहनों को अतिरिक्त भाड़ा देना पड़ा। इससे औद्योगिक इकाइयों को काफी नुकसान पहुंचा है। चक्का जाम के चलते वन विभाग को भी इस मार्ग से आवाजाही करने वाले वाहनों से प्राप्त होने वाले राजस्व का नुकसान उठाना पड़ा। वाहनों का संचालन न होने से मार्ग पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा।
Trending Videos