सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Two Drug Traffickers Arrested with 2.930 kg of Charas

Kotdwar News: 2.930 किलो चरस के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 26 Mar 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
Two Drug Traffickers Arrested with 2.930 kg of Charas
विज्ञापन
दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Trending Videos

कोटद्वार। पुलिस व सीआईयू की संयुक्त टीम ने बीईएल रोड के पास से दो नशा तस्कर दबोचे। उनके कब्जे से कुल 2.930 किलोग्राम चरस बरामद हुई। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाल प्रदीप नेगी ने बताया कि पुलिस व सीआईयू की संयुक्त टीम ने बीईएल रोड के पास दो व्यक्तियों के कब्जे से कुल 2.93 किलो चरस बरामद की। आरोपियों की पहचान मानपुर निवासी दलजीत सिंह बिष्ट व विजय सिंह के रूप में हुई। दोनों को गिरफ्तार कर कोतवाली लाकर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने व स्वयं नशे के आदी होने के कारण वे चरस तस्करी में संलिप्त थे। वे यह चरस बागेश्वर निवासी एक व्यक्ति से लाकर क्षेत्र में बेचने लाए थे। आरोपी दलजीत वर्ष 2020 में बागेश्वर में 1.1 किग्रा चरस के साथ गिरफ्तार हो चुका है। वर्ष 2023 में उसे 10 वर्ष की सजा हुई थी और वर्तमान में वह उच्च न्यायालय से जमानत पर है। इसके अतिरिक्त वर्ष 2025 में कोटद्वार थाना क्षेत्र में 676 ग्राम चरस के साथ पकड़ा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed