{"_id":"69ca671d5164a4cea50bee9f","slug":"bus-service-to-danda-nagaraja-banganikhal-should-commence-from-pauri-and-kotdwar-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-122664-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: डांडा नागराजा बंगानीखाल के लिए पौड़ी व कोटद्वार से शुरू हो बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: डांडा नागराजा बंगानीखाल के लिए पौड़ी व कोटद्वार से शुरू हो बस सेवा
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Mon, 30 Mar 2026 05:35 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्रवासियों ने जीएमओयू के महाप्रबंधक को ज्ञापन भेजकर उठाई मांग
कोटद्वार। क्षेत्र के राजेश थपलियाल समेत क्षेत्रवासियों ने डांडा नागराजा के लिए पौड़ी और कोटद्वार से सीधी यात्री बस सेवा शुरू करवाने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में जीएमओयू के महाप्रबंधक को पत्र भेजा है।
ज्ञापन में कहा कि पौड़ी गढ़वाल में डांडा नागराजा का प्राचीन मंदिर है जिसमें लोगों की बड़ी आस्था है। पौड़ी, कोटद्वार, दिल्ली, देहरादून समेत मैदानी क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर दर्शन करने के लिए आते हैं। मंदिर कोटद्वार से करीब 100 किमी. और पौडी से 35 किमी. दूर स्थित है।
रूट पर जीएमओयू की कोई भी बस सेवा उपलब्ध नहीं है, जिससे सतपुली, बंघाट, बनेख, घंडियाल, कांसखेत, अधवानी, नाहसैंण, बंगानी खाल और डांडा नागराजा बहेड़ाखाल के ग्रामीणों व श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना कर पड़ रहा है। स्थानीय जन प्रतिनिधियों की ओर से कई बार जीएमओयू व उत्तराखंड परिवहन निगम को अवगत कराया लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने जनहित में पौड़ी और कोटद्वार से डांडा नागराजा बंगानीखाल के लिए बस सेवाएं शुरू करने की मांग की है।
Trending Videos