सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Government Teachers' Association Demands Commencement of Transfer Process

Kotdwar News: राजकीय शिक्षक संघ ने की स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Mon, 30 Mar 2026 05:29 PM IST
विज्ञापन
Government Teachers' Association Demands Commencement of Transfer Process
विज्ञापन
कोटद्वार। राजकीय शिक्षक संघ गढ़वाल मंडल कार्यकारिणी की आवश्यक वर्चुअल बैठक में शिक्षकों के स्थानांतरण की प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग की गई।
Trending Videos

संघ के मंडल अध्यक्ष जयदीप रावत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मंडल शाखा की सभी पदाधिकारियों सहित सभी जनपदों के अध्यक्ष, मंत्रियों ने प्रतिभाग किया। बैठक में सभी जनपद शाखाओं के प्रतिनिधियों ने गत कुछ वर्षों से ठप पड़ी पदोन्नति एवं स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने व अपने-अपने जनपदों के शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।
बैठक का संचालन करते हुए मंडलीय मंत्री मनमोहन सिंह चौहान ने कहा कि गत कई वर्षों से शिक्षकों के पदोन्नति व स्थानांतरण प्रक्रिया पर सरकार व विभाग की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बैठक में मंडल अध्यक्ष जयदीप रावत, उपाध्यक्ष सुबोध नेगी, मक्खन लाल शाह, आशीष शुक्ला, दीपक नौटियाल, अंजू रानी शर्मा, प्रमिला रानी ने विचार रखे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed