सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Demand to Upgrade Laldhang-Chillerkhal-Ramnagar Route to a Highway

Kotdwar News: लालढांग-चिल्लरखाल-रामनगर मार्ग को हाईवे बनाने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Mon, 30 Mar 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
Demand to Upgrade Laldhang-Chillerkhal-Ramnagar Route to a Highway
विज्ञापन
किसान नेता पातीराम ध्यानी समेत क्षेत्र के कई लोगों ने केंद्रीय परिवहन मंत्री को भेजा ज्ञापन
Trending Videos

कोटद्वार। किसान नेता पातीराम ध्यानी समेत कई किसानों और संगठनों ने लालढांग-चिल्लरखाल-कोटद्वार-पाखरो-कालागढ़ रामनगर मार्ग को नेशनल हाईवे के रूप में विकसित करने की मांग की है। उन्होंने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को ज्ञापन भेजकर वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में कोटद्वार में की गई घोषणा का स्मरण कराया है।
कहा कि कंडी मार्ग पर कोटद्वार से हरिद्वार के लिए अस्सी के दशक से पहले तक गंगा बस सर्विस चलती थी। इसी तरह कोटद्वार से पाखरो और कालागढ़ होते हुए रामनगर के लिए जीएमओयू की दो बसें चलती थीं। ये मार्ग वन विभाग के नियंत्रण में आते हैं। वन विभाग बस संचालन की एवज में मार्ग संधारण शुल्क लेता था। 1980 में वन संरक्षण अधिनियम बनने से इन मार्गों पर वन विभाग शिकंजा कसता गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2017 में कोटद्वार विधानसभा के चुनाव के दौरान कोटद्वार-रामनगर व हरिद्वार-लालढांग-कोटद्वार सड़क को नेशनल हाईवे बनाने की घोषणा की गई लेकिन आठ साल बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई। क्षेत्रवासी मार्ग निर्माण के लिए आंदोलन की राह पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed