सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Meritorious and alumni were honored at the annual function.

Kotdwar News: वार्षिकोत्सव में मेधावी एवं पुरातन छात्रों को किया सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Tue, 31 Mar 2026 05:10 PM IST
विज्ञापन
Meritorious and alumni were honored at the annual function.
विज्ञापन
कोटद्वार। बीरोंखाल ब्लॉक के अंतर्गत पीएम श्री जीआईसी बैजरो के वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर समां बांधा। कार्यक्रम में विद्यालय और पुरातन संस्था की ओर से शैक्षिक सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। वार्षिकोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि सुयश महाराज ने किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ संस्कार और जीवन मूल्यों पर केंद्रित शिक्षा ग्रहण करने पर भी जोर दिया। प्रधानाचार्य दीनदयाल बिष्ट ने 12वीं की मेधावी छात्रा आयुषी नेगी को स्टूडेंट ऑफ द इयर का विशेष सम्मान प्रदान किया। छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली गीत मोरि मोरि की मांड प्यूला, जौनसारी नृत्य, हास्य नाटक की प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में दिल्ली, देहरादून, चंडीगढ़ एवं कोटद्वार से 1970, 80 एवं 90 के दशक के पूर्व छात्रों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्हें सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में राजकीय शिक्षक संघ बीरोंखाल के ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट, विजयपाल नेगी, क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, एसएमसी एवं पीटीए पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed