{"_id":"69cbb657a5631f9778034e8f","slug":"ex-servicemen-met-bareilly-mg-general-harbinder-singh-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-122687-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: बरेली के एमजी जनरल हरबिंदर सिंह से मिले पूर्व सैनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: बरेली के एमजी जनरल हरबिंदर सिंह से मिले पूर्व सैनिक
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Tue, 31 Mar 2026 05:26 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से कराया अवगत
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मिलिट्री हॉस्पिटल लैंसडौन में उत्तर भारत एरिया बरेली के मास्टर जनरल (मेडिसिन) जनरल हरबिंदर सिंह से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें पूर्व सैनिकों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से अवगत कराते हुए उनके निराकरण की मांग की। इस पर उन्हें आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया गया।
समिति के अध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह रावत ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों के समक्ष कई प्रस्ताव रखे। कहा कि रक्षा मंत्रालय केंद्र सरकार ने कोटद्वार में वेटरंस हॉस्पिटल स्वीकृत किया है जिसके निर्माण के लिए शीघ्र कार्यवाही करने की आवश्यकता है। कहा कि ईसीएचएस कोटद्वार की एक्स-रे मशीन विगत छह महीनों से खराब है जिस कारण एक्स-रे करवाने में वयोवृद्ध सैन्य मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने दवा की शीघ्र उपलब्धता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए ऑटोराइज लोकल केमिस्ट की व्यवस्था करने, ईसीएचएस पॉलिक्लीनिक कोटद्वार में ग्रुप ब के अंतर्गत प्रदत्त स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण करने समेत कई विषयों के प्रस्ताव रखे।प्रतिनिधिमंडल में अनुसूया प्रसाद सेमवाल, कैलाश नेगी, भूमा देवी, सरस्वती, अनल पोखरियाल शामिल रहे। मिलिट्री हॉस्पिटल लैंसडौन की कमान अधिकारी कर्नल हरमीत कौर ढींडसा, रीजनल सेंटर देहरादून के संयुक्त निदेशक लेफ्टिनेंट कर्नल चंद्रमोहन चौरसिया, मेजर रॉबिन सिंह, मेजर पूर्णिमा डी, डॉ. अंकुश जखमोला आदि मौजूद रहे।
Trending Videos