{"_id":"69c537c15fb77dec34059b56","slug":"we-made-a-promise-to-ourselves-to-become-a-shield-for-the-common-people-against-cyber-fraud-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-122590-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: अपने आप से किया वादा, साइबर फ्रॉड के खिलाफ बनेंगे आमजन की ढाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: अपने आप से किया वादा, साइबर फ्रॉड के खिलाफ बनेंगे आमजन की ढाल
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Thu, 26 Mar 2026 07:12 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी (संवाद)
कोटद्वार। अमर उजाला की ओर से आयोजित संवाद कार्यक्रम में शहर के अलग-अलग वर्ग के प्रबुद्ध वर्ग के लोगों ने शामिल होकर साइबर फ्रॉड के खिलाफ एक मजबूत चेन तैयार करने का संकल्प लिया ताकि ठगी की घटनाओं से बचाया जा सके।
नागरिक मंच के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश नैथानी व गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष जयवीर सिंह रावत की उपस्थिति में आयोजित संवाद में विशेषज्ञ कोटद्वार कोतवाली के साइबर सेल प्रभारी कमलेश शर्मा भी शामिल हुए। उन्होंने डिजिटल माध्यम से लेन-देन करने वाले लोगों को इसमें बड़ी सावधानी बरतने, अंजान फोन कॉल को रिसीव न करने, जानकारी किए बगैर किसी लिंक पर क्लिक नहीं करने, डिजिटल अरेस्ट जैसी धमकियों से न घबराने, किसी को भी अपना ओटीपी या पासवर्ड नहीं बताने की सलाह दी।
साइबर एक्सपर्ट ने बताया कि एम-कवच 2.0 भारत सरकार द्वारा विकसित एक उन्नत एंड्राइड मोबाइल सुरक्षा टूल है। यह एक निशुल्क सरकारी एंटी-वायरस और डिवाइस सुरक्षा समाधान है। मोबाइल में एम-कवच 2.0 एप आपके फोन में छिपे हुए, प्रतिबंधित या दुर्भावनापूर्ण एप का पता लगाकर उन्हें हटाता है। सेवानिवृत्त रेंजर आरपी पंत मोबाइल पर एपीके फाइल के डाउनलोड ऑप्शन आने की बात पूछी तो एक्सपर्ट ने इन्हें डाउनलोड न करने की सलाह दी। केशीराम निराला ने ओटीपी या पासवर्ड के संबंध में पूछा, तो बताया कि इसे किसी को न बताए। शिवकुमार कुकरेती से फाइनेंशियल प्रमोशनल स्कीम कॉल के बारे में पूछा तो एक्सपर्ट नेने किसी लोन एप पर लोन के लिए आवेदन न कर बैंक से संपर्क करने की सलाह दी।
मौके पर श्याम प्रसाद, जयपाल सिंह, चित्रमणि देवलियाल, वीरेंद्र सिंह, बृजमोहन ममगईं, भरत सिंह भंडारी, इंद्रमणि देवरानी,, महिपाल सिंह रावत, नेत्र सिंह रावत आदि ने भी सवाल पूछे।
Trending Videos