{"_id":"6abd0a90e90cbb12ae02e476","slug":"senior-assistant-suspended-inquiry-entrusted-to-two-officials-kotdwar-news-c-47-1-sdrn1001-121196-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: वरिष्ठ सहायक निलंबित, दो अधिकारियों को जांच सौंपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: वरिष्ठ सहायक निलंबित, दो अधिकारियों को जांच सौंपी
Wed, 30 Sep 2026 06:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Wed, 30 Sep 2026 06:41 PM IST
विज्ञापन
कार्यों के प्रति लापरवाही और दुर्व्यवहार के आरोप में हुई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कलगोठ में तैनात वरिष्ठ सहायक विभोर नौटियाल को शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही, सहकर्मियों व शिक्षकों के साथ दुर्व्यवहार और बिना सूचना विद्यालय से अनुपस्थित रहने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। दो अधिकारियों को मामले की जांच सौंपी गई है।
अपर निदेशक प्रारंभिक शिक्षा गढ़वाल मंडल पौड़ी प्रेमेंद्र कुमार ने बुधवार को निलंबन का आदेश जारी किया। आदेश में कहा गया है कि संबंधित कर्मचारी को पूर्व में कई बार नोटिस जारी किए गए लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। वेतन आहरण पर रोक लगाए जाने के बाद भी उनके आचरण में सुधार नहीं हुआ। निलंबन अवधि में उन्हें खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय ज्योतिर्मठ से संबद्ध किया गया है। प्रकरण की जांच के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी रुद्रप्रयाग और उप शिक्षा अधिकारी पोखरी को जांच अधिकारी बनाया गया है। दोनों अधिकारियों को निरीक्षण कर साक्ष्यों के साथ नौ अक्तूबर तक जांच आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।