फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Six lakh rupees siphoned off from elderly person's account under the pretext of e-KYC.

Kotdwar News: ई-केवाईसी के नाम पर वृद्ध के खाते से छह लाख उड़ाए

Wed, 30 Sep 2026 07:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Wed, 30 Sep 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
Six lakh rupees siphoned off from elderly person's account under the pretext of e-KYC.
कोटद्वार। साइबर ठग ने खुद को बैंक का अधिकारी बताकर ई-केवाईसी कराने के नाम पर बालासौड़ निवासी एक वृद्ध के खाते से छह लाख रुपये उड़ा लिए। ठगी का पता चलने पर वृद्ध ने पुलिस को ऑनलाइन तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई।
विज्ञापन

बालासौड़ निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को आईसीआईसीआई बैंक का पर्सनल मैनेजर बताया। उसने कहा कि बैंक की ओर से ई-केवाईसी के लिए कई ई-मेल भेजे गए हैं लेकिन अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई गई है। जानकारी देने के बाद ही उनके बैंक खाते से रकम निकलनी शुरू हो गई। खाते से छह लाख रुपये की निकासी होने के बाद उन्हें साइबर ठगी का अहसास हुआ। तहरीर पर पुलिस ने उनसे घटना की जानकारी लेने के बाद जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed